रामगंजमंडी. रबी सीजन में आने वाली कृषि जिंसों को खेत खलियानों से तैयार करके किसान अब कृषि उपज मंडियों में पहुंचने लगे है। सोमवार कोमंडी मे करीब 35 हजार बोरी कृषि जिंस की आवक हुई जिसमें चना, सरसों के साथ धनिया जिंस शामिल थी। धनिया की इस दिन 23 हजार बोरी की आवक हुई जो इस सीजन की सर्वाेधिक आवक है। ज्यादा आवक के बावजूद धनिया जिंस में उतार चढ़ाव का दौर नीलामी समयतक बना रहा। बंद बाजार की तुलना मे करीब सौ से डेढ़ सौ रुपए क्विंटल की तेजी के साथ सोमवार कोबाजार बंद हुआ।
यहां स्थित विशिष्ट श्रेणी की धनिया मंडी में रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को जिंसों की आवक का दौर चलता रहा। नीलामी यार्ड के दो ब्लाक शाम होने तक भर चुके थे रातभर आवक का दौर चलते रहने से नीलामी यार्ड पूरी तरह से ठसाठस भर गया। बाइक सवार व ऊंटगाडिय़ों के साथ साइकिल पर बारदाना लेकर आने वाले हम्मालों को इस दिन आने जाने में अवरोध का सामना करना पड़ा।
यहां धनिया मंडी में सुबह से धनिया की शुरु हुई नीलामी प्रक्रिया ज्यादा आवक होने केकारण शाम तक चली। धनिया की ढ़ेरियां पैडिग़ नहीं रही। सरसों कीकरीब दस हजार बोरी की आवक इस दिन हुई तो चना जिंस की दो हजारबोरी मंडी मे बिकने आई।
धनिया के भावों में नीलामी प्रारंभ होने के समय करीब पचास से सौ रुपए तक की मंदीरही। लंच तक यह सिलसिला चला इसके बाद कभी तेज तो कभी मंदी का रुख रहा, लेकिन नीलामी समाप्त होने के समय धनिया के भाव शनिवार की तुलना मे सौ सेडेढ़ सौ रुपए सुधरे।