4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इधर बप्पा की आरती…उधर 28 हजार गायब

एसी वाले गणेश मंदिर की घटना  
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

इधर बप्पा की आरती...उधर 28 हजार गायब

कोटा. दादाबाड़ी स्थित एसी वाले गणेश मंदिर पर गुरुवार शाम दर्शन करने गए एक श्रद्धालु की जेब से एक बालक ने 28 हजार रुपए पार कर लिए। घटना मंदिर में लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गई।
पीडि़त किशन पाठक ने बताया कि वे गुरुवार शाम दादाबाड़ी स्थित एसी वाले गणेश मंदिर में दर्शन करने गए थे। जैसे ही वे मंदिर में घुसे, बाहर बैंच पर बैठा एक 13-14 साल का लकड़ा भी उठकर उनके साथ मंदिर में अन्दर आ गया और सटकर खड़ा हो गया। मंदिर में आरती हो रही थी। उसने उनके पेंट की जेब में रखे 28 हजार रुपए पार कर लिए। गुरुवार रात्रि में घर आने पर पैसे गायब होने का पता चला। शुक्रवार को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चैक किया तो साथ खड़ा लड़का आरती के दौरान जेब में हाथ डालकर पैसे निकालते हुए दिख गया।

उन्होंने घटना की रिपोर्ट सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद जवाहर नगर थाने में दे दी है। इधर,
थाने के हैड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि इस संबंध में थाने में शुक्रवार को कोई परिवाद नहीं मिला है।

दुर्घटना में घायल का दम टूटा

कोटा. हैंगिंग ब्रिज के पास 7 सितम्बर को दुर्घटना में घायल हुए एक जने की नए अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार डाबी थाना क्षेत्र के कछालिया निवासी शम्भु बंजारा पुत्र हीरालाल बंजारा हैंगिंग ब्रिज के पास दुर्घटना में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे नए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया