भीमगंजमंडी पुलिस ने बैंक कर्मचारी बन राजस्थान व मध्यप्रदेश में ठगी की 33 वारदाते करने वाले अंतरराज्जीय ठग को गिरफ्तार किया है। ठग फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग व सीधे साधे दिखने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह बताया कि फरियादी पूनम कॉलोनी निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा (75) ने 20 सितम्बर 2021 को मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमें बताया कि स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक में चैक जमा कराने आया था। वहां पर एक व्यक्ति मिला जिसने चैक फार्म भरने व जमा कराने में मदद की थी। व्यक्ति ने मुझे धोखा देकर बैंक पासबुक की फोटो कॉपी करवाने के लिए भेज दिया। वापस बैंक आया तो पता चला की वह व्यक्ति चैक की राशि 2.50 लाख रुपए लेकर जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। आरोपी की गिरफ्तारी के कई बार प्रयास किए। शनिवार को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध व्यक्ति डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के पिपलानी थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर फेज-2 निवासी बृजकुमार वाधवानी (60) ने जोधपुर के एसबीआई बैंक में फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर 3 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने पूछताछ में स्टेशन रोड स्थित एसबीआई में 2.50 की धोखाधड़ी की वारदाता को कबूल कर लिया।
33 प्रकरण दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आपराधिक रिकार्ड प्राप्त किया गया तो आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश व राजस्थान सहित अन्य राज्यों में धोखाधड़ी व ठगी के 33 प्रकरण दर्ज है।