
चम्बल नदीपर स्थित गांधीसागर बांध के 5 बड़े व 9 छोटे गेट खोल दिए गए हैं।
कोटा. चम्बल नदीपर स्थित गांधीसागर बांध के 5 बड़े व 9 छोटे गेट खोल दिए गए हैं। इस बांध में करीब 4 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। ऐसे में नियंत्रण सीमा का ध्यान रखते हुए 1304 फीट का लेवल बनाए रखने के लिए ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकारियों के अनुसार शिवना की बाढ़ ने पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश कर लिया है। सीजन में पहली बार अष्टमुखी प्रतिमा जलमग्न हो गई। गांधी सागर के गेट खुलने के बाद चम्बल नदी पर राजस्थान में बने बांधों की निगरानी भी बढ़ा दी है। बांधों में पानी की ज्यादा आवक होने के बाद कोटा बैराज के गेट भी खोले जाएंगे। राजस्थान के अधिकारियों ने चम्बल नदी पर बने बांधों का मौका निरीक्षण कर लिया है। जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने अधिकारी-कर्मचारियों के बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोडऩे पर रोक लगा दी है। कोटा कलक्ट्री स्थित बाढ़ नियंत्रण सक्रिय हो गया है। यहां नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक भी तैनात किए गए हैं। नियंत्रण में कक्ष में एक पारी में 8 स्वयंसेवक तैनात किए गए है। जिला कलक्टर से पहले ही बैठक लेकर अधिकारियों को मानसून और कोरोना के देखते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
30 Aug 2020 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
