1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में तबाही मचाने वाला सामान खुद हो गया तबाह

राजस्थान सीमा के आखिरी गांव केसरपुरा में गुरुवार सुबह तबाही का सामान ले जा रहे ट्रक में आग लगने के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 19 Jan 2018, 7:16 AM IST

डोडा चूरा बरामद

रावतभाटा के निकट सिंगोली मागज़् पर केसरपुरा गांव के निकट डोडा चूरा से भरे ट्रक से माल उतरवाती पुलिस।

रावतभाटा.
राजस्थान की मध्यप्रदेश सीमा से लगे आखिरी गांव केसरपुरा में गुरुवार सुबह डोडे चूरा लेकर जा रहे एक ट्रक में आग लगने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने रावतभाटा नगरपालिका के माध्यम से ट्रक की आग बुझाकर डोडा चूरा बरामद कर ट्रक मालिक व अज्ञात जनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

पुलिस उप अधीक्षक राजाराम मीणा ने बताया कि रावतभाटा-केसरपुरा-सिंगोली-नीमच-इन्दौर मार्ग पर राजस्थान सीमा पर रावतभाटा उपखंड के आखिरी केसरपुरा गांव में मध्यप्रदेश के सिंगोली से महज पांच किलोमीटर दूर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक पशु आहार (केडल फीड) ला रहे ट्रक में आग लग गई।

Read More: लूटने नहीं दिया तो मारी थी गोली अब उम्र भर रहेंगे कैद में


इस पर केसरपुरा निवासी ग्रामीण बनवारी लाल पुरोहित ने ट्रक से धुंआ निकलते देखा और मौके पर पहुंचा तो हरे रंग की गाड़ी में आए दो जने ट्रक के बारे में पूछने लगे तो उसने बताया कि ट्रक में कोई नहीं है और आग लगी है। इस पर उन्होंने खेत की मोटर से आग को बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन पाइप छोटा होने वह ट्रक तक नहीं पहुंच सका।


इस पर बनवारी लाल ने पुलिस को सूचना दी तो दोनों युवक हरे रंग की कार में बैठकर रावतभाटा की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर भैंसरोडगढ़ थाना प्रभारी बीएस राठौड़ जाप्ते समेत मौके पर पहुंचे साथ ही रावतभाटा नगरपालिका से अग्निशमन मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग बुझाई। इससे बाद ट्रक से केटल फीड उतारना शुरू किया तो उनके पीछे छिपाकर रखे गए डोडा चूरा के कट्टे नजर आए। इस पर पुलिस ने ट्रक व कट्टे जब्त कर ट्रक मालिक व अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दजज़्कर उनकी तलाश शुरू की।

Read More: जिसकी दहशत से दहल उठा था पूरा कोटा , वो आँखों में मिर्ची झोंकने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिंगोली मिल गया फोन -
जब केसरपुरा गांव निवासी बनवारी लाल ने मामले की सूचना 100 नम्बर पर दी। तो मध्यप्रदेश का सिंगोली निकट होने से फोन सिंगोली लग गया। इसके बाद बनवारी लाल पुरोहित ने भैंसरोडगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी।


ट्रक में मिली फर्जी नम्बर प्लेट्स -
भैंसरोडगढ़ थाने में गुरुवार को डोडा चूरा ले जा रहे ट्रक में दो फर्जी नम्बर प्लेटें भी पाई गई। पुलिस ने इन्हें जप्त कर तफ्तीश शुरू कर दी।

Read More: विदेश में भारत की छाप छोडने वाली चंबल योद्धा का कोटा में हुआ जोरदार स्वागत...देखिए तस्वीरें


टोंक में हुआ था चालान
पुलिस ने गुरुवार को डोडा चूरा में जो ट्रक बरामद किया। उसका 30 नवम्बर 2017 को टोंक के सदर थानाक्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के लिए चालान भी कटा था। इसमें चालक का नाम जैसलमेर के पोकरण निवासी नरेन्द्र (43) पुत्र रणजीतराम चौधरी दर्ज है।


जयपुर से इन्दौर के मिले कागज
ट्रक में माल की बिल्टी के कागज जयपुर की एमआई रोड पर रोटरी भवन के निकट स्थित महादेव रोड लाइन्स के है। जहां से ट्रक को इन्दौर की ओर से जाना था। लेकिन असल में ट्रक में मध्यप्रदेश सिंगोली की ओर से रावतभाटा की ओर आ रहा था।