22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां होगा सड़कों का चौड़ीकरण, 30 करोड़ की लिंक रोड और 5 करोड़ की पुलिया समेत 85 करोड़ के विकास कार्य शुरू

लोकसभा अध्यक्ष और कल्पना देवी ने 5.58 करोड़ की थेगड़ा नई पुलिया, कोटड़ी तालाब लिक रोड 29.99 करोड़, रायपुरा चौराहे से थेगड़ा तक सड़क चौड़ी कर नवीनीकरण 27.99 करोड़ का शिलान्यास और उम्मेदगंज से डाढ़ देवी मंदिर तक सीसी रोड 5.39 की सीसी रोड का लोकार्पण किया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 22, 2026

Kota Development

फोटो: पत्रिका

Kota Development: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में 85 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी भी मौजूद रही।

शिवपुरी धाम के पास आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि पूर्व में लाडपुरा क्षेत्र में राजनीतिक आधार पर विकास को रोका गया। इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। सि्थति यह थी कि दो वार्ड एक क्षेत्र में आते थे, वहां भी राजनीतिक पक्षपात करते हुए काम नहीं किया गया। विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम ऐसा नहीं करेंगे, शहर हमारा है, शहर का समग्र विकास हमारा दायित्व है। इसलिए हमने शहर के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया है।

राजनीतिक आधार पर विकास करने वालों का जनता चुनाव में हिसाब-किताब लेती है। ढाई साल में 700 करोड़ के विकास कार्य शुरू किए हैं। अगले ढाई साल में शहर का एक भी क्षेत्र बिना सीसी के नहीं रहेगा। उन्होंने कल्पना देवी की कार्य शैली की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक-एक काम के लिए संघर्ष करती है। अपने क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर हमेशा चिंतित रही है।

विकास की नई इबारत लिखेंगे

बिरला ने कहा कि ये कार्य क्षेत्र के विकास को गति देंगे और लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे। लाड़पुरा में वर्षों से लोग जिन अभावों, कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना कर रहे थे, उनका भी समाधान होगा और विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र तक सड़क, पानी, बिजली और बेहतर आवागमन जैसी सुविधाएं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। क्षेत्र में जल्द अस्पताल का कार्य शुरू करेंगे। सामुदायिक भवन बनाएंगे। हर क्षेत्र में चम्बल का शुद्ध पानी पहुंचाएंगे।

विकास के और भी बहुत काम होंगे : कल्पना देवी

विधायक कल्पना देवी ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में लाडपुरा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कोटड़ी तालाब लिंक रोड से करीब 8 लाख लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं रायपुरा-थेकड़ा सड़क चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण से किसानों को मंडी पहुंचने में सुविधा होगी। इसके अलावा उम्मेदगंज में अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज और फायर स्टेशन की स्थापना भी प्रस्तावित है। एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से एयरपोर्ट का शिलान्यास हो चुका है और कार्य तेजी से जारी है। अगले वर्ष के अंत तक कोटा से उड़ानें शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

इन कामों का शिलान्यास और लोकार्पण

लोकसभा अध्यक्ष और कल्पना देवी ने 5.58 करोड़ की थेगड़ा नई पुलिया, कोटड़ी तालाब लिक रोड 29.99 करोड़, रायपुरा चौराहे से थेगड़ा तक सड़क चौड़ी कर नवीनीकरण 27.99 करोड़ का शिलान्यास और उम्मेदगंज से डाढ़ देवी मंदिर तक सीसी रोड 5.39 की सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके बाद कैथून में आयोजित समारोह में चन्द्रलोई नदी पर 16 करोड़ की पुलिया पुनर्निमाण का शिलान्यास किया। शिवपुरी धाम समारोह में मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास, एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, केडीए आयुक्त बचनेश कुमार मौजूद रहे।