22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Blackout: 23 अप्रेल को रावतभाटा में हवाई हमले पर मॉकड्रिल, 8 बजे होगा ब्लैकआउट, कलक्टर के निर्देश जारी

Blackout in Rawatbhata: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और अन्य टीमें पहले से तैनात होंगी।लगातार सायरन बजाकर चेतावनी दी जाएगी। लोगों को सुरक्षित स्थानों और आश्रय स्थलों की ओर जाने का अभ्यास कराया जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 22, 2026

Blackout Rawatbhata

नगर पालिका सभागार में बैठक लेते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (फोटो: पत्रिका)

Collector Issued Instructions For Mock-Drill: आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में तैयारी परखने के लिए शहर में 23 अप्रेल को बड़े स्तर पर मॉकड्रिल होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन के निर्देश पर हवाई हमले जैसी आपातस्थिति का अभ्यास कराया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा ने मंगलवार को नगरपालिका सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। माॅकड्रिल के लिए भारी पानी संयंत्र, एनटीसी गेट और राणाप्रताप सागर बांध पर हवाई हमला होने के बाद माॅकड्रिल की जाएगी।

मॉकड्रिल 6 बजे भारी पानी संयंत्र में प्रारंभ होगी। इसके बाद 7 बजे एनटीसी, और 8 बजे राणा प्रताप सागर बांध पर होगी। 8 बजे ब्लैकआउट भी किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि रावतभाटा देश में सबसे अधिक सामरिक महत्व का स्थल है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। स्थानीय घोषणाओं से बताया जाएगा कि यह अभ्यास है। सायरन, संचार प्रणाली, आपात उपकरणों की जांच होगी।

अस्पताल, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड स्टैंड बॉय रहेंगे। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और अन्य टीमें पहले से तैनात होंगी। मॉकड्रिल में 23 अप्रेल को एयर रेड का सिमुलेशन होगा। लगातार सायरन बजाकर चेतावनी दी जाएगी। लोगों को सुरक्षित स्थानों और आश्रय स्थलों की ओर जाने का अभ्यास कराया जाएगा। पांच स्थानों का चयन किया गया है।

कमियां, चुनौतियां, सुधार के सुझाव पर करेंगे मंथन

मॉकड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली की जांच है। आपात निकासी और सुरक्षित आश्रय व्यवस्था का मूल्यांकन करना है। बचाव और चिकित्सा प्रतिक्रिया का अभ्यास करना है। सरकारी विभागों के बीच समन्वय मजबूत करना है। आमजन में जागरूकता बढ़ानी है। मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस,अग्निशमन सेवा, चिकित्सा विभाग, बिजली, परिवहन, दूरसंचार व सभी विभागों की टीमें शामिल होंगी।

स्थानीय नागरिकों और संगठनों की भागीदारी रखी जाएगी। अभ्यास के बाद सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसमें कमियां, चुनौतियां, सुधार के सुझाव शामिल होंगे। सूचना के लिए 40 वार्डों में सूजस ग्रुप का गठन किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी व्यवस्थाओं को तैयार रखने के लिए कहा गया।

प्रशासनिक बैठक में विभागों की जिम्मेदारी तय

बैठक में उपखंड अधिकारी डॉक्टर कृति व्यास, तहसीलदार विवेक गरासिया, अधिशासी अभियंता आशीष जैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, थाना अधिकारी संजीव स्वामी, एनटीसी अधीक्षक नवनीत शर्मा, भारी पानी संयंत्र के मनोज श्रृंगी,, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल जाटव , सहायक अभियंता पवन शर्मा, देवेंद्र नागर, पुजारी संतोष कुमार, एनडीआरएफ निरीक्षक सागरमल कुल्हरी, एसडीआरएफ हेड कांस्टेबल ताराचंद,परिवहननिरीक्षक रविंद्र झुरिया,इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।