5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, ‘निकासी’ में जा घुसी अनियंत्रित कार, नाचते-गाते लोगों में मच गई अफरा-तफरी, 9 घायल

Kota Car Accident: जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित कार गाजे-बाजे के साथ निकाली जा रही निकासी में घुस गई। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 14 Dec 2024, 7:12 AM IST

Kota-Car-Accident

Kota News: कोटा। जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित कार गाजे-बाजे के साथ निकाली जा रही निकासी में घुस गई। कार की टक्कर से निकासी में शामिल 9 जने घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां दो बालिकाओं के गंभीर चोट आने से भर्ती किया गया है। जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना पर नयापुरा पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

हादसे में घायल शुभम ने बताया कि नयापुरा सब्जी मंडी इलाके में निकासी निकल रही थी। निकासी में महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। जो गाजे-बाजे के साथ नाचते चल रहे थे। चमन होटल की गली से अचानक तेज रफ्तार कार आई और अनियंत्रित होकर निकासी में घुस गई।

घायलों में ज्यादातर बच्चे

कार सवार ने एक के बाद एक कई लोगों को चपेट में लिया। नयापुरा थाना एसआइ संतोष ने बताया कि घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। गंभीर घायल मोना और विनिता को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें: दूध की बोतल लेकर रातभर बैठा रहा पिता, मां करती रही लाल की सलामती की दुआ, मगर सबको रुला गया आर्यन

कार पर लिखा ‘न्याय विभाग’, चालक को पकड़ा

जिस कार से दुर्घटना हुई, उस पर न्याय विभाग लिखा हुआ है। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि कार को जब्त कर चालक राजीव वर्मा को हिरासत में लिया है। राजीव न्याय विभाग में वाहन चालक है। चालक नशे में बताया जा रहा है। उसका मेडिकल करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भी जल्द शुरू होगी लाड़ली बहना योजना