11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि उसे जिंदगी से बेहतर लगी मौत

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के आकाश नगर में शनिवार देर रात एक युवक ने घर पर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Aug 09, 2020

ऐसा क्या हुआ कि उसे जिंदगी से बेहतर लगी मौत

युवक ने घर पर आत्महत्या कर ली

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के आकाश नगर में शनिवार देर रात एक युवक ने घर पर आत्महत्या (suicide) कर ली। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

एसआई चम्पालाल ने बताया कि बोरखेड़ा आकाश नगर निवासी अक्षयराज (21) ने आत्महत्या कर ली। परिजन युवक के कमरे में पहुंचे तो शव लटका हुआ था। परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

read more : मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने खाया विषाक्त, मौत

मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने खाया विषाक्त, मौत

कोटा. लाडपुरा निवासी जबिता (16) ने शनिवार देर रात घर में रखे अज्ञात विषाक्त का सेवन किर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी रात में मोबाइल (mobile addiction) चला रही थी तो उसे मोबाइल चलाने से मना किया था। इस बात पर उसने गुस्से में अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

read more : चंबल किनारे प्यासे न रह जाएं लोग, कोटा में कल आधे शहर में नहीं होगी पेयजल की आपूर्ति, यह है कारण