6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान लोगों को डाकघर देने जा रहा ये सुविधा

अब डाकघर में भी बनेंगे आधार कार्ड, जनवरी के मध्य तक शुरू होगा कार्य, शीघ्र मिलेगी सुविधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 16 Dec 2017, 4:26 PM IST

Post office, Aadhar card, Government of India, E-mitra centers, lack of Aadhaar card, facility, problem, weather information, cold, winter, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

आधार कार्ड

कोटा . आधार कार्ड को लेकर परेशान हो रहे लोगों को जल्द ही डाकघरों में आधारकार्ड बनवाने व कमियां सुधरवाने की सुविधा शीघ्र मिलेगी। सरकार की योजना के तहत डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।

Read More:एमबीएस अस्पताल में अमानवीयता, घंटों पड़ा रहा मरीज, चिकित्सकों ने इलाज से किया इंकार

विभाग जुटा तैयारियों में

आधार कार्ड बनाने का कार्य नयापुरा स्थित मुख्य डाक घर में होगा। इससे पहले विभिन्न डाकघरों में आधार कार्डों में आ रही त्रुटियों को ठीक करने का कार्य किया जाएगा। नाम, उपनाम व पता समेत अन्य कमियां दूर की जाएगी। कोटा में नयापुरा, धानमंडी स्थित डाकघर में लोगों को यह सुविधा शीघ्र मिलेगी। वरिष्ठ डाक अधीक्षक हनीफ खान ने बताया कि शुरू में आधार कार्डों की कमियों को दूर किया जाएगा। जनवरी के मध्य तक कार्ड बनाने का कार्य होगा। विभाग ने इसकी तैयारियां कर ली है। फिलहाल शहर में सूचना केन्द्र समेत कुछ केन्द्रों पर ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सरकार ने 27 सितम्बर से ई मित्र केन्द्रों पर प्रदेश में आधार कार्ड बनाने व त्रुटि सुधार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शहर में आधार कार्ड बनाने व कमियों को सुधारने के केन्द्रों की कमी के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: कोटा के पानी है रेडिएशन का खतरा, असर जानने के लिए जांच को राजी हुई सरकार

पारा गिरा, ठिठुरने लगी हाड़ौती, सर्दी बढ़ी

हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद सर्द हवाएं चलने से बीते 24 घंटे में हाड़ौती में सर्दी का असर बढ़ गया। हाड़ौती में शुक्रवार को सुबह सर्दी का असर रहा। दिन में धूप निकली। शाम चार बजे एकदम से बादल छाए और सर्द हवा का असर बढ़ गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। कोटा शहर का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 14.2 से 13.0 डिग्री पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री मापा गया। शहर में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बारां जिले में दोपहर को तेज धूप रही। सुबह-शाम बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 25, न्यूनतम 14.2 डिग्री रहा। बंूदी जिले में दिनभर लोग ठिठुरते रहे। सुबह सर्द हवाएं चली। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। अधिकतम तापमान 24.6, 11 डिग्री रहा। झालावाड़ जिले में सर्दी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 25, न्यूनतम 12 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 6.9 किमी प्रति घंटा रही।