विभाग 2 साल तक स्थानिक जल में रेडिएशन के प्रभाव तथा जल में उपस्थित विकिरणीय तत्वों की मात्रा का आकलन करेगा। कोटा विश्वविद्यालय का केमिस्ट्री डिपार्टमेंट कोटा, बून्दी, बारां, झालावाड़ और चित्तौडग़ढ़ जिले में परमाणु ऊर्जा सृजन में प्रयुक्त किये जा रहे यूरेनियम का स्थानिक जल में रेडिएशन का प्रभाव और जल में उपस्थित विकिरणीय तत्वों की मात्रा का आकलन भी करेगा।