4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अपने टेलेंट को परखे, सीपीयू आगे बढऩे का मौका देगी’

अगर आप में कुछ करने का जज्बा है तो सीपीयू हर संभव प्रोत्साहन देगी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jan 15, 2019

kota news

'अपने टेलेंट को परखे, सीपीयू आगे बढऩे का मौका देगी'

कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में हर स्टूडेंट को जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। हर वो स्टूडेंट भाग्यशाली है जिसे यूनिवर्सिटी में पढऩे का मौका मिला है। अपने भीतर के टेलेंट को परखे। अगर आप में कुछ करने का जज्बा है तो सीपीयू हर संभव प्रोत्साहन देगी।


चांसलर प्रमोद माहेश्वरी मंगलवार को डकनिया स्टेशन रोड स्थित सीपी टॉवर के ऑडिटोरियम में कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के ओरियंटेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीपीयू अन्य कई कोर्सेज के अलावा अब साइंस व आट्र्स से जुड़े स्टूडेंट की भी पहली पसंद बन गया है। सीपीयू के वाइस चांसलर प्रो. सुमेरसिंह ने कहा कि अभिभावकों के सपने साकार हो और हर स्टूडेंट बेहतर नागरिक बने इसके लिए सीपीयू दृढ संकल्पित है। जीवन में अवसर मिला है इसे व्यर्थ न जाने दें। जीवन का जो फाइनल गोल जरूर पूरा करें। सीपीयू से मिलने वाले डिग्री/डिप्लोमा जीवन भर साथ रहेगी। काम ऐसा करे जिससे संस्थान व अभिभावकों का नाम हो। चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने कहा कि हाल ही में सीपीयू के स्टूडेंट रहे रोहन शर्मा व निशांत शर्मा को स्टार्टअप के लिए 70 लाख की फंडिंग हुई है। सभी स्टूडेंट्स के लिए ये प्रेरणा की बात है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। सीपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. के.एम. शर्मा ने सीपीयू के सभी डिपार्टमेंट के सेमेटस्टर की विस्तृत जानकारी दी। संचालन मानसी शर्मा व प्रियंका कुकरेजा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।


तालियों से गूंजता रहा ऑडिटोरियम
समारोह के दौरान मंच से सीपीयू के वाइस चांसरल प्रो. सुमेर सिंह ने सीपीयू के हाल ही में सम्पन्न हुए खेल उत्सव के विभिन्न 22 खेलों के विजेताओं व रनरअप रहे खिलाडिय़ों, आईमिक्स 2018 टीम व शिक्षा व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। विजेता खिलाडिय़ों को गोल्ड व रनरअप रहे खिलाड़ी को सिल्वर देकर सम्मानित किया। सम्मान की इस बेला में ऑडिटोरियम तालियों की करतल ध्वनि से गूंजायमान होता रहा।