3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Crime: अवैध हथियार रखने के मामले में फरार युवक गिरफ्तार, इंग्लैंड भागने की थी तैयारी

Absconding Youth Arrested In Illegal Weapons Case: कोटा पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है, जो इंग्लैंड भागने की फिराक में था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पंजाबी गानों से प्रभावित होकर अवैध पिस्टल रखता था और उसकी पत्नी उसे विदेश से रुपए भेजती थी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 03, 2026

Kota Adscond Youth

पुलिस गिरफ्त में युवक और गोले में जब्त बाइक और अवैध पिस्टल की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime News: कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से लग्जरी कार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 30 जून को थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोटा जिले के कैथून निवासी अमृतपाल लग्जरी कार से आया और पुलिस को देखकर कार को सड़क पर छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला।

तलाशी में पुलिस को कार से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार और कार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले के बाद गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी सहायता और लगातार दबिश के बाद फरार आरोपी अमृतपाल (23) को नया नोहरा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पंजाबी गानों का शौक इसलिए बना हथियार रखने की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमृतपाल मूल रूप से बारां जिले का निवासी है और वर्तमान में कैथून में रहता है। उसकी पत्नी मुस्कान कौर इंग्लैंड में पढ़ाई और पार्ट-टाइम नौकरी करती है तथा उसे खर्च के लिए पैसे भेजती है। उन्हीं पैसों से आरोपी ने करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में किसी अज्ञात व्यक्ति से 80 हजार रुपए में पिस्टल और 10 कारतूस खरीदे थे। उसने अधिकांश कारतूस शौकिया फायरिंग में खर्च कर दिए।

महंगी कारों के शौक में उसने दिल्ली से सैकंड हैंड लग्जरी कार खरीदी थी। कार में हमेशा हथियार रखता था। आरोपी पर पंजाबी गानों और हथियारों के वीडियो का ऐसा प्रभाव पड़ा कि उसने शौक पूरा करने के लिए अवैध पिस्टल खरीद ली थी।

हथियार की खरीद-फरोख्त की जांच

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी गर्भवती है और वह बच्चे का जन्म इंग्लैंड में करवाना चाहता था ताकि बच्चे को वहां की नागरिकता मिल सके। आरोपी ने पासपोर्ट और वीजा भी बनवा रखा था। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद वह नया नोहरा ओवरब्रिज से दिल्ली पहुंचकर वहां से इंग्लैंड फरार होने की कोशिश में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पत्नी के गर्भवती होने पर पार्टी में किए फायर

आरोपी को पत्नी के गर्भवती होने की सूचना मिली। इस पर उसने दोस्तों के साथ पार्टी की और इस दौरान उसने खुशी में अवैध पिस्टल से 9 फायर कर दिए, जबकि एक कारतूस पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ बरामद कर लिया।