
acb action in kota
Read More: सेल्फी ले रहे थे अपनी, खिंच गया पेंथर का फोटो... मची ऐसी भगदड़
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कोटा इकाई को लगातार शिकायतें मिल रही थीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का दस्ता ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। एसीबी के एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने सूचना को पुख्ता करने के लिए पूरी टीम के साथ बूंदी रोड़ पर स्थित कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात में ही डेरा डाल दिया। एसीबी की मौजूदगी से अन्जान परिवहन विभाग का दस्ता रात भर ओवरलोड ट्रकों से वसूली करता रहा। इसके बाद जब सारे पुख्ता सबूत जुटा लिए गए तो शनिवार तड़के एसीबी ने छापा मारकर आरटीओ की जीप में बैठे उपनिरीक्षक तनसुख और रामनिवास के साथ-साथ चार सिपाहियों और एक दलाल को रंगे हाथ धर दबोचा।
Read More:थाने का किया घेराव, सीआई को बर्खास्त करने की मांग
एक रात में उगाहे 16 हजार रुपए
एसीबी की टीम ने जब छापा मारकर परिवहन विभाग के दस्ते को दबोचा तो हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग का दस्ता पहले तो कार्रवाई का विरोध करने लगा, लेकिन एसीबी की टीम ने जब गस्त पर निकली सरकारी गाड़ी की अगली सीट से 16 हजार रुपए की रकम बरामद की तो सभी के होश उड़ गए। एएसपी एसीबी चंद्रशील ने बताया कि छापे के दौरान मिली रकम के साथ-साथ परिवहन विभाग की दो गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।
Read More: थाई पर्यटकों को बता दें, भारत में अपराध है देह व्यापार
मुख्यालय से मंजूरी के बाद दर्ज होगा मुकदमा
एएसपी चंद्रशील ने बताया कि कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पास रामदेवरा की तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के लिए पांडाल लगा हुआ था। जहां पूरी टीम तीर्थ यात्री बनकर बैठ गई और रात भर परिवहन विभाग के दस्ते पर नजर रखती रही। छापे के बाद पकड़े गए इन लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी जहां से मुकदमा दर्ज होने के बाद फिर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Updated on:
5 Aug 2017, 11:45 AM IST
Published on:
5 Aug 2017, 8:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.