5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Robbery: पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते इनामी आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

उद्योगनगर थाना पुलिस ने पेट्रोल पम्प Robbery की योजना बनाते वांछित इनामी आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से Sharp Weapon भी बरामद किए गए है।

less than 1 minute read
Google source verification
आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद

Robbery: पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते इनामी आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

कोटा. उद्योगनगर थाना पुलिस ने पेट्रोल पम्प Robbery की योजना बनाते वांछित इनामी आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से Sharp Weapon भी बरामद किए गए है।

Read More: Attack With Chili Powder: बाइक सवार युवक की आंखों में बदमाशों ने मिर्च झौंकी


थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश देवली अरब रोड सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के पास राड़ी के जंगल में रायपुरा पेट्रोल पम्प लूट की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा तो वहां झाडिय़ों में 5 युवक बैठे मिले। युवकों की तलाशी में उनके पास 3 धारदार चाइनीज चाकू, एक लोहे का छुर्रा व 1 बेसबॉल का बल्ला मिला। पूछताछ में बदमाशों ने रायपुरा पेट्रोल पम्प लूट की योजना बनाने की बात कही। इस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों प्रेमनगर द्वितीय निवासी सुनील पांचाल (21), प्रेमनगर प्रथम निवासी यतीश उर्फ योगेश लुहार ( 23), सूर्यनगर निवासी विजय उर्फ कल्लू सक्सेना (19) व सावन वाल्मिकी (20) व छावनी शमा कॉलोनी निवासी कुशाल उर्फ खुशाल गुर्जर (24) को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: ACB: रिश्वत के आरोपी हैड कांस्टेबल को जेल भेजा, एसपी ने किया सस्पेंड


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृति के है, जिनके खिलाफ उद्योग नगर थाने में आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों में सुनील पांचाल अनन्तपुरा व जवाहर नगर थाना में चोरी के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील पांचाल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 8. कुशाल उर्फ खुशाल के खिलाफ 6, यतीश उर्फ योगेश के खिलाफ 6 व विजय उर्फ कल्लू के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज है।