4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी से बदले घटनाक्रम और 48 घंटे में ही कांग्रेस को इस सीट पर बदलना पड़ा अपना फैसला..

विरोध के बाद पार्टी ने बदला फैसला, गुड्डू की जगह पत्नी गुलनाज को मिला टिकट  
2 min read
Google source verification
gehlot sachin

कोटा. लाडपुरा विधानसभा से कांग्रेस के सभी दावेदारों को दौड़ में पीछे छोड़ते हुए नईमुद्दीन गुड्डू पत्नी गुलनाज को टिकट दिलाने में कामयाब हो गए। कांग्रेस की तरफ से यहां गुड्डू के अलावा किसी अन्य दावेदार का टिकट फाइनल माना जा रहा था। लगातार दो बार चुनाव हारने के कारण गुड्डू का नाम दावेदारों की सूची से काट दिया गया। इसकी भनक लगते ही उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया और पार्टी छोडऩे की चेतावनी दी। बगावती तेवर देखकर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने गुड्डू को दिल्ली बुलाया। पहले उन्हें यह समझाने का प्रयास किया कि उन्हें दो बार मौका मिल चुका है, इस बार नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए। जब बात नहीं बनी तो मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक गया और फिर उनकी पत्नी को टिकट देने की सहमति बन गई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ने एक कमेटी बनाई थी, जिसने चुङ्क्षनदा सीटों से अल्पसंख्यकों को टिकट देने का अनुरोध किया था। इसमें लाडपुरा सीट का नाम भी शामिल था। जब दिल्ली से नईमुद्दीन गुड्डू को इस बार अन्य प्रत्याशी का सहयोग करने की बात कही गई, उसके बाद से विरोध का घटनाक्रम शुरू हुआ। इसके बाद नईमुद्दीन गुड्डू रात में ही दिल्ली चले गए। इसके बाद दुबारा मंथन हुआ और गुलनाज का नाम तय हुआ।

तो इसलिए कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह पर लगाया दांव...1 महीने पहले ही तय हो गई थी दावेदारी

करोड़ों की संपत्ति वाले ये नेता है बड़े कर्जदार

गुंजल के पास 1 लाख 50 हजार 337, पत्नी जयकंवर गुंजल के पास नकदी 5 लाख 97 हजार 580 रुपए है। 14 लाख 34 हजार 535 रुपए की लागत का चार पहिया वाहन है। गुंजल और उनकी पत्नी के विभिन्न बैंकों में 6-6 खाते हैं। गुंजल के जयपुर स्थिति बैंक में 8 लाख 85 हजार 127 रुपए जमा हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा महावीर नगर में 10 हजार 549 रुपए हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 20 हजार 604 रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा डीसीएम रोड में 45 हजार और अन्य बैंक में 10 हजार रुपए जमा हैं। पत्नी जयंकवर के पास इलाहाबाद बैंक में 3 लाख 32 हजार 165, बैंक ऑफ बडोदरा महावीर नगर में 10 हजार 498, इक्यूटी स्माल फाइनेंस 58 हजार 398, इक्यूटी स्माल फाइनेंस के करंट खाते 1 लाख 66 हजार 386 रुपए जमा है। इलाहाबाद बैंक अनंतपुरा में 8 हजार 939 रुपए जमा है।

गुंजल के नाम 1.91 हैक्टेयर भूमि पत्नी के नाम रानपुरा में 3.50 हैक्टेयर और धर्मपुरा में 3.22 हैक्टेयर भूमि है। गुंजल के पास बालाकुंड में 8424 वर्गफुट का आवास है। उनकी पत्नी के नाम चित्रगुप्त नगर में 19 हजार 540 वर्गफुट का आवास है। इसमें से निर्मित एरिया 18 हजार 318 वर्गफुट है। गुंजल ने शपथ पत्र में अपने अवास की कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए बताई है। वहीं पत्नी जयकंवर गुंजल के आवास की कीमत 7 करोड़ 56 लाख 39 हजार 750 रुपए बताई है। गुंजल के पास 3 तोला सोना, पत्नी के पास 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी है।

गुंजल दंपत्ति बैंकों सहित के अलावा 49 लोगों के कर्जदार

गुंजल दो बैंकों के अलावा 13 अन्य लोगों से उधारी ले रखी है। पत्नी जयकंवर गुंजल ने 1 बैंक के अलावा अन्य 36 लोगों से उधारी कर रखी है। गुंजल पर 91 में लाख 73 हजार 618 रुपए का है। उनकी पत्नी पर कुल 4 करोड़ 55 लाख 60 हजार 770 रुपए का ऋण है।