आशिकी 2 के सबसे पॉपुलर सांग सुन रहा है ना तू... के सिंगर अंकित तिवारी इसी वीडियो का प्रमोशन करने मंगलवार को कोटा पहुंचे। राजस्थान पत्रिका से बात करते हुए अंकित ने बताया कि फिलहाल वह म्यूजिक वीडियो के सफर को जारी रखेंगे, लेकिन करण जौहर मौका देंगे तो फिल्मों में भी बतौर अभिनेता काम करने को तैयार हैं। हालांकि वह संगीतकार और गायक के किरदार में खुद को ज्यादा फिट महसूस करते हैं।