6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थानों-चौकियों से हटाए जाएँगे सौजन्य बोर्ड

प्रदेश में अब पुलिस थानों व चौकियों में निजी फर्मों के नाम नजर नहीं आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Mar 2018, 4:24 PM IST

Police Station

कोटा .

प्रदेश में अब पुलिस थानों व चौकियों में निजी फर्मों के नाम नजर नहीं आएंगे। थानों के बोर्ड पर लगे फर्म के सौजन्य के नाम भी हटेंगे। पुलिस मुख्यालय ने हाल ही इस संबंध में आदेश जारी किया है।

पुलिस के पास बजट की कमी होने से कोटा शहर ही नहीं राज्य के अधिकतर पुलिस थानों और चौकियों में जो जानकारी संबंधी या सूचनात्मक बोर्ड लगे हैं, वे जनसहयोग से लगाए गए हैं।

थानाधिकारी अपने व्यक्तिगत व्यवहार से निजी फर्मों से सहयोग लेकर इस तरह के बोर्ड थानों व चौकियों में लगवाते थे। वर्तमान में शहर के नयापुरा व गुमानपुरा समेत सभी थानों में मुख्यद्वार पर लगे थानों के नाम संबंधी बोर्डों में किसी न किसी फर्म का नाम सौजन्य से लिखा हुआ है। जल्दी ही सभी थानों से इन्हें हटाना होगा।

Read More:: आरटीयू में आयोजित अरावली टेरेन व्हीकल चैम्पियनशिप में 10 का दिखा दम
क्योंकि प्रभावित हो सकते हैं पुलिसकर्मी
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि निजी फर्मों का इस तरह से सहयोग लेना, पुलिसकर्मियों को कहीं न कहीं प्रभावित कर सकता है। साथ ही, बोर्ड लगाने के बहाने से उस फर्म का प्रचार हो रहा है। चुनावी साल होने से भी इस संबंध में सभी थानों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

Read More: खुश खबरी: मुकुंदरा में जल्द गूंजेगी टाईगर की दहाड़, आ रही है राजा के साथ रानी...जानिए कौन है लाइटिंग
ट्रैफिक गुमटियों पर निजी फर्मों का प्रचार
थाने और चौकियां ही नहीं शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की जितनी भी गुमटियां हैं, उनमें तो निजी फर्मों ने हद ही कर रखी है। उन गुमटियों पर यातायात पुलिस का नाम व संदेश तो छोटे अक्षरों में लिखा हुआ है, जिसे दूर से पढ़ा भी नहीं जा सकता, लेकिन उस फर्म का नाम दूर से ही नजर आ जाता है। ऐसा किसी एक जगह नहीं सभी जगहों पर देखने को मिल जाएगा।

Breaking News: बूंदी में तनाव बरकरार, नहीं खुले बाजार, कारोबार पूरी तरह से ठप
हटने लगे बोर्ड
पुलिस मुख्यालय का आदेश मिलते ही थाने व चौकियों से बोर्ड हटने लगे हैं। कई थानों ने तो इसकी कार्रवाई शुरू भी कर दी है। मुख्यद्वार पर लगे बोर्ड भले ही नहीं हटे हों, लेकिन थानों के अंदर लगे बोर्ड हटाकर उनसे निजी फर्मों के नाम मिटवाए जा रहे है या फिर नए बोर्ड बनवाए जाने लगे हैं।