4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेम बॉलीवुड डांसर व सिंगर शैफाली जरीवाल ने लोगों को थिरकने पर किया मजबूर

कोटा. बूंदी रोड स्थित एक होटल में सोमवार को ब्यूटी प्रतियोगिता और राजस्थान ब्राइडल एण्ड हेयर अवार्ड का आयोजन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 9 Jan 2018, 5:20 PM IST

KOTA

बूंदी रोड स्थित एक होटल में सोमवार को ब्यूटी प्रतियोगिता और राजस्थान ब्राइडल एण्ड हेयर अवार्ड का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से आए इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ने हाड़ौतीभर के करीब दो सौ से ज्यादा ब्यूटी आर्टिस्ट को मेकअप के बारीकियों से अवगत कराया गया।

Read More: डॉक्टर-इंजीनियर बनने का ख्वाब लेकर कोटा आने वाले 1.25 लाख स्टूडेंट्स भगवान भरोसे, 85% Hostel उड़ा रहे गाइड लाइन की धज्जियां

कार्यक्रम में ब्यूटीशियन जया पालोद, मीनाक्षी तोलानी, अजित बचास, चेतना ओझा, गुंजन मेहता, रोशन खातून, हिना बजाज, मीनाक्षी मेनावत ने प्रशिक्षण दिया। इनमें हेयर स्टाइल, दुल्हन का मेकअप, वेडिंग मेकअप सहित महिलाओं व पुरुषों के सौन्दर्य को बढ़ाने के गुर सिखाए। प्रतिभागियों ने स्पद्र्धा में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Read More: स्मार्ट सिटी होने के बावजूद कोटा में नहीं मिनी सचिवालय, सरकार से मिलकर करेंगे समाधान : बिरला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला रहे। कार्यक्रम में कांटा लगा फेम बॉलीवुड डांसर व सिंगर शैफाली जरीवाल ने 'कांटा लगा, हाय लगा... पर अपनी डांस प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सारेगामापा फेम विनर सिंगर महेश मोयाल ने जब स्टेज पर 'बचना ऐ हसिनो लो में आ गया..़.Ó गाने की प्रस्तुति दी तो युवाओं ने भरपूर आनंद लिया।

Read More: खुलासा: कोटा में नोट छाप रहे हॉस्टल संचालक, बच्चों की खैरियत पूछना तो दूर उनकी शक्ल तक नहीं देखते

विजेताओं का सम्मान
राजस्थान ब्राइडल एण्ड हेयर अवार्ड में बॉलीवुड डांसर सेफाली जरीवाला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में फि रोजा हुसैन प्रथम स्थान पर रही। उन्हें 31 हजार रुपए नकद, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर नवाजा गया। द्वितीय स्थान पर जेस्मीन खान को 21 हजार नकद, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र दिया गया। तृतीय स्थान पर रहीं माया यादव ने 11 हजार नकद, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र दिया गया।

Read More: ठग ऑफ कोटा: 200 लोगों को ठग कर बना करोड़पति, जयपुर में खरीदा करोड़ों का बंगला और जमीनें