
ई-वेस्ट से बनाए बेस्ट उत्पाद, दुनियाभर में आ रहे पसंद
अभिषेक गुप्ता
कोटा के आकाशवाणी निवासी आदित्य राज ने अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इलेक्ट्रोनिक्स वेस्ट से डायरी, स्टेशनरी, ज्वैलरी व अन्य अनोखे उत्पाद बनाकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। गुजरात से काम शुरू करके इन्होंने पूरी दुनिया में अपने उत्पाद पहुंचाए है। उत्कृष्ट कार्य के चलते 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को आदित्य राज काे आईआईटी दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। आदित्य का सम्मान भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रोफेसर अजय कुमार सूद व वैज्ञानिक सचिव डॉ. परविंदर मैनी करेंगे। 2021 में स्वच्छता सारथी फैलोशिप हासिल करने और उसमें उत्कृष्ट कार्य करने पर देश से चयनित कई राज्यों से युवा सम्मानित होने आ रहे है। जिसमें आदित्य राजस्थान से इकलौते है।
ऐसे मिली प्रेरणा
ई-वेस्ट आज भारत के लिए एक प्रमुख समस्या बना हुआ है। इंदौर को स्वच्छता अभियान में लगातार प्रथम स्तर मिलने पर आदित्य ने भी सोचा कि प्लास्टिक वेस्ट का समाधान हो सकता है, लेकिन ई-वेस्ट के समाधान खोजने में सरकार को काफी दिक्कत आ रही है। अपनी इंजीनियरिंग के दौरान चार साल तक इस विषय पर खोज करने पर आदित्य ने काफी सारे उत्पाद बनाए और उन्होंने अपने परिजनों को मुफ्त बांटे। अच्छे परिणाम सामने आने पर इन्होंने इसकी बिक्री ऑनलाइन देश-विदेश में शुरू कर दी। आकाशवाणी निवासी भगवान लाल व माता हेमलता ने भी आदित्य का पूरा सहयोग किया है। आदित्य ने अपना स्टार्टअप 2019 में शुरू किया था।
कैसे हुई शुरूआत
इंजीनियरिंग के दौरान भारत सरकार के स्वच्छता अभियान से जुड़कर आदित्य ने गुजरात के कई शहरों में ई-वेस्ट की जागरुकता के लिए कई सेमिनार किए। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी सिखाया कि स्वयं ई-वेस्ट को रिसाइकल कैसे किया जाए। वहीं, इस आइडिया की शुरूआत हुई। इसी अच्छी पहल को देखते हुए गुजरात सरकार ने शुरूआती फंडिंग में मदद की। आदित्य ने मध्यप्रदेश सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
Published on:
25 Sept 2022 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
