
lok sabha election 2019: bjp ex minister goes to jail, sc st act case
कोटा। कोटा-बूंदी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने सोमवार को चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता शहर से गांव-ढाणी तक प्रचार में जुट गए हैं। पार्टी के विभिन्न मोर्चे पर प्रचार में कूद गए हैं। बिरला ने 4 अप्रेल को नामांकन भरने की घोषणा कर दी है।
दीगोद, सीमल्या, सुल्तानपुर मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक गोविंद मैरिज गार्डन, रंगबाड़ी रोड, विद्यापीठ के पास सुल्तानपुर में आयोजित हुईं। वहीं, इटावा ग्रामीण, नगर तथा खातौली मंडलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक मास्टर विरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पुरानी अदालत के पास इटावा में आयोजित की गई। बिरला ने कहा कि ढाई महीने पहले भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर कांग्रेस ने जनता से वोट ले लिए। अब पेयजल, बिजली, सड़क, अस्पताल हर जगह चल रहे कामों पर ब्रेक लग गया है। कांग्रेस को जनता की काई चिंता नहीं है। ढाई महीने में ही लोग कांग्रेस से त्रस्त हो गए हैं। किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही है। किसान को चक्कर लगाने को विवश होना पड़ रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिरला ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता उनकी सरकार का एक काम गिनादे तो मैं वोट नहीं मांगने आऊंगा।
उन्होंने नए भारत के निर्माण के लिए समर्थन मांगा। चुनाव संयोजक हीरालाल नागर, देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, पीपल्दा विधानसभा प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर और मुकेश कुदालिया, पूर्व जिला प्रमुख कमला मीणा, पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रेम गोचर, पंचायत समिति सदस्य अभय सिंह, जिला महामंत्री चैनसिंह राठौड़, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बद्री गोचर मंच, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा, सहकारी समिति के अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा पर उपस्थित रहे। बिरला का कैथून, सुल्तानपुर में अभिनन्दन किया गया। महिला मोर्चा ने शहर में प्रचार किया।
कार्यकर्ताओं को रणनीति समझाई
राज्यसभा में मुख्य सचेतक व सांसद नारायण पंचारिया ने शाम को मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचकर शहर अध्यक्ष हेम विजयर्गीय, महामंत्री अरविंद सिसोदिया, जगदीश जिंदल आदि से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को रणनीति के बारे में समझाया।
Updated on:
25 Mar 2019 10:19 pm
Published on:
25 Mar 2019 10:17 pm
