2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास के नाम पर सरकार ने किया भाजपा का विकास

धारीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद राज्य में अर्थव्यवस्था गैरत में आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 19 Jan 2018, 6:52 AM IST

Congress

कोटा .

राज्य सरकार ने 2 लाख नौकरियां हर साल देने का वादा किया था। 4 साल में 1 लाख लोगों को भी रोजगार नहीं मिला है। इस सरकार के आने के बाद राज्य में करीब 1 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। चारो ओर अर्थव्यवस्था गैरत में आ गई है। नोटबंदी ने लोगों की दुकानों के शटर डाउन कर दिए हैं। ये बात पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने अपने निवास के बहार हाड़ौती विकास मोर्चा द्वारा निकाली गई रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार चार साल में एक कारखाना नहीं लगा पाई। आईएल को भी बंद करवा दिया है। राशन पूरा नहीं मिल रहा, अपराध बढते जा रहे हैं। भाजपा की नीति के प्रति जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धारीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Read More: लूटने नहीं दिया तो मारी थी गोली अब उम्र भर रहेंगे कैद में

हाड़ौती विकास मोर्चा की ओर से निकली इस रैली में कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह नजर आया। शहर के अलग-अलग इलाकों से टुकडिय़ों में ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता मल्टीपरपज स्कूल पहुंचे। वाहन रैली गुमानपुरा मुख्य बाजार, सूरजपोल दरवाजा, कैथूनीपोल थाना, लालबुर्ज, गंधी जी की पुल, श्रीपुरा, सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, लाडपुरा, नयापुरा, कलेक्ट्रेट चौराहे होते हुए पूर्व धारीवाल के आवास पहुंच संपन्न होकर आम सभा में बदल गई।

Read More: जिसकी दहशत से दहल उठा था पूरा कोटा, वो आँखों में मिर्ची झोंकने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

विकास के नाम पर भाजपा नेताओं ने खुद का ही विकास किया

सभा को संबोधित करते हुए संस्था के संयोजक राजेंद्र सांखला ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा नेताओं ने खुद का ही विकास किया। अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सरकार ने जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया। हाड़ौती सहित प्रदेश भर में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आए इसके लिए अभी से ही जनता के बीच कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा। सभा को पूर्व उप महापौर राकेश सोरल, कांग्रेस नेता डॉ.जफर मोहम्मद, रविन्द्र त्यागी, अनिल सुवालका आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रवि प्रताप चंदा, राजू पहाडिय़ा, अनूप कुमार, नवदीप महाराजा, राजीव गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे। उपस्थित थे।