4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 दिन से ब्लड के लिए तड़पते रहें मरीज, किया हंगामा तो गर्माया माहौल, तब जाकर चेता विभाग

कोटा/रामगंजमंडी. करीब दस दिन से अधिक समय से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय से लोगों को ब्लड नहीं मिल पा रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 6 Oct 2017, 5:54 PM IST

Blood Bank Refrigerator of Ramgajmandi Hospital now Repaired

rewa

रामगंजमंडी. करीब दस दिन से अधिक समय से बंद पड़ी राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय की ब्लड स्टोरेज यूनिट से अब जरूरतमंद रोगियों को शनिवार से रक्त मिलना शुरू हो जाएगा। इतने दिन से ब्लड यूनिट का फ्रिजर बंद होने का मामला गर्माने के बाद अब बाहर से आए तकनीशियन ने इसे ठीक कर दिया है। चिकित्साकर्मी शुक्रवार को कोटा जाकर यूनिट चलाने के लिए रक्त लेकर आएगा। इसके बाद शनिवार से रक्त उपलब्ध होने लगेगा। इससे रक्त की कमी से समस्या का सामना कर रहे रोगियों को राहत मिलेगी।


Read More: राजस्थान की मुख्यमंत्री से नाराज हैं प्रधानमंत्री मोदी है, नहीं कर सकीं वो ये काम

जानकारी के अनुसार इस ब्लड यूनिट का फ्रिजर 22 सितम्बर को खराब हुआ था। यूनिट बंद होने से खून की कमी वाले रोगियों को अन्यत्र रैफर किया जा रहा था। ब्लड यूनिट चालू होने से अब ऐसे रोगी को झालावाड़ व कोटा नहीं जाना पड़ेगा।

Read More: OMG! सरकार बनी द्रोणाचार्य, खाद के बदले किसानों से मांग रही अंगूठा

चालीस यूनिट रक्त की क्षमता
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि तहसील स्तर पर स्थित सामुदायिक चिकित्सालय में पॉजीटिव ग्रुप का ही रक्त चढ़ाया जाता है। नेगेटिव ग्रुप का रक्त चढ़ाने की सुविधा जिलास्तर पर है। नेगेटिव ग्रुप का रक्त चढ़ाने में इन्फेक्शन व रिएक्शन की संभावना रहती है। इस ब्लड स्टोरेज यूनिट में 40 यूनिट रक्त संग्रहण की व्यवस्था है। ब्लड खत्म होने से पहले कोटा कर्मचारी को भेजकर मंगाया जाता है। वर्तमान में प्रसूताओं के साथ रक्त की कमी वाले रोगियों को यहां रक्त चढ़ाया जा रहा है। यूनिट बंद होने पर एेसे सभी रोगी परेशान हो रहे थे।

Read More: OMG! आधे प्याज में बनती है 78 बच्चों की सब्जी


एक्सरे की समस्या बरकरार
चिकित्सालय में एक्सरे जांच यूनिट में दो रेडियोग्राफर के पद सृजित हैं लेकिन एक रेडियोग्राफर को प्रतिनियुक्ति पर कोटा लगा देने के कारण वर्तमान में एक्सरे जांच एक रेडियोग्राफर के भरोसे है। इस रेडियोग्राफर को कई बार न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में पेशी पर जाने के साथ पारिवारिक कार्य के लिए छुट्टी पर जाना पड़ता है। एक्सरे जांच सुविधा बंद हो जाती है और मरीजों को निजी लेब पर जांच करवानी पड़ती है।

Read More: बारां में टॉवर पर चढ़े 3 छात्र, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप


प्रतिनियुक्ति समाप्त करें, मंत्री को पत्र
विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने रेडियोग्राफर व फार्मासिस्ट की प्रतिनियुक्ति समाप्त करके उन्हें रामगंजमंडी चिकित्सालय में लगाने के लिए चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने बताया कि आने वाले सात दिन में कोटा लगे कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त हो जाएगी।

Read More: हैरत में पड़े अधिकरी, शर्म से झुक गए शिक्षकों के सिर

पुराना है फ्रिजर
ब्लड यूनिट का फ्रिजर पुराना है। ऐसे में बार-बार इसमें खराबी आती है। इस समस्या को देखते हुए विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने चिकित्सालय को विधायक कोष से नया फ्रिजर देने की घोषणा की है। यह फ्रिजर आने पर समस्या से छुटकारा मिलेगा।