
मौत की पुष्टि करते हुए संजय कपूर ने बताया कि वे होटल में बेहोश हो गई थीं। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया। अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में होगा। यूएई के अखबार खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें जब अटैक आया तब वह होटल रूम में अकेली ही थीं। वहीं, अभिनेत्री के देवर संजय कपूर ने कहा कि हम सब सकते में हैं, उन्हें कभी भी दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं हुई थी।
सुंदर दिखने का था दबाव
वहीं, यूजर्स पियाली गांगुली की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि श्रीदेवी पर सुंदर दिखने व वजन घटाने का काफी दबाव था। वह अमरीका जाकर लगातार सर्जरी कराती थीं। यह उनकी मौत की एक वजह बनी। बताया जा रहा है कि पति बोनी कपूर छोटी बेटी खुशी के साथ भारत लौट आए थे। मौत की खबर के बाद परिवार दुबई लौट आया । श्रीदेवी दुबई में सोनम कपूर के ममेरे भाई मोहित मारवाह की शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
Read More: walk o run: सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही दिल से दौड़ा कोटा
247 करोड़ रुपए की नेटवर्थ
2018 में श्रीदेवी की नेटवर्थ 247 करोड़ रुपए थी। इसमें पिछले कुछ सालों से 24 फीसदी की वृद्धि हो रही है। 2011 के बाद से फिल्मों में वापसी करने के बाद से सालाना कमाई 13 करोड़ रुपए थी। देश की पहली महिला सुपरस्टार कहीं जाने वाली श्रीदेवी ने हाल ही में 2 करोड़ रुपए की बेंटले लक्जरी कार खरीदी थी।
Updated on:
26 Feb 2018 11:01 am
Published on:
26 Feb 2018 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
