17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा का वो रास्ता जिसे बंद किया तो मच गई अफरा-तफरी, पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प

पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल प्रशासन की ओर से सालों पुराने आम रास्ते को अचानक बंद करने का चौतरफा विरोध हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 25 Feb 2018, 11:24 AM IST

Congress workers protest

कोटा . पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल प्रशासन की ओर से सालों पुराने आम रास्ते को अचानक बंद करने का चौतरफा विरोध हो रहा है। सांसद ओम बिरला ने इस पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को डीआरएम से बात की और रास्ता खुलने के लिए कहा। वहीं, हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इसका कड़ा विरोध किया।

Read More: walk o run: सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही दिल से दौड़ा कोटा

कार्यकर्ताओं ने भीमगंजमंडी थाने से रैली निकाली और जहां रास्ता बंद किया, वहां जाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आरपीएफ ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, इस दौरान धकका-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी की।

Read More: 4 साल के मासूम पर गिरी थ्रेसर मशीन, मां की पुकार पर मदद को दौड़ पड़ा पूरा गांव

बेरिकेड्स हटाने की कोशिश पर झड़प
मोर्चा के राजेन्द्र सांखला और अन्य कुछ कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए बेरिकेड्स हटाने का प्रयास किया तो सुरक्षा बल ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों व मौजूद सुरक्षा बल में झड़प भी हुई। सुरक्षा बल ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को धकेलने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इससे मौके पर अफ रा-तफ री का माहौल हो गया। भीमगंजमंडी थानाधिकारी ने जल्द ही रेल प्रशासन से वार्ता कर समाधान के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

Read More: कोटा में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाजार में भगदड़, लोगों में दहशत

पांच दिन का अल्टीमेटम दिया
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 5 दिन में समाधान नहीं होने पर बेरिकेड्स स्वयं ही हटाने व उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी और लौट गए। इस दौरान संदीप भाटिया, शादाब खान, राजू पहाडिय़ा, राजीव गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, देहात सेवादल के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर रास्ता खोलने की मांग की है।


Read More:रिश्ते का कत्ल: नशे में धुत्त भाई ने बहन के सिर पर सरिए से किए इतने वार कि हड्डियां तक टूट गई

डेढ़ लाख लोग प्रभावित
रेलवे स्टेशन में पटरी पार क्षेत्र महात्मा गांधी कॉलोनी, लोको कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, पूनम कॉलोनी, सोगरिया सहित अन्य कॉलोनी के रहने वाले डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस मार्ग से आते जाते हैं। रेल प्रशासन द्वारा रास्ते को बंद कर देने से लोगों को आवागमन में परेशानी खड़ी हो गई है।