Read More: Video: कोटा में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाजार में भगदड़, लोगों में दहशत
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घर के आंगन में खौफनाक मंजर देख रुह कांप उठी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को फोन कर युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवती के सिर व मुंह पर सरिए से जबरदस्त वार किए गए। जिससे उसके सिर व चेहरे की हड्डियां तक टूट गई। खून काफी बहने से उसे बचाया नहीं जा सका। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।