युवाओं का शहर कोटा एक बार फिर जागा, न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपनों के लिए, शहर की सेहत के लिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए यहां शहरवासी दिल से दौड़े। हजारों शहरवासी सूरज उगने से पहले ही सड़कों पर आ गए। जब कोटा दौड़ता है तो उम्र के फासले खुद-ब-खुद मिट जाते हैं। रविवार को हाफ मैराथन का नजारा कुछ ऐसा ही था। जब युवा से लेकर बुजुर्ग एक साथ इस दूरी को मिटाने के लिए दिल से दौड़े। कोटा मैराथन की खास बात यह है, 10 किमी की दौड़ में 6 साल के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग अपना दिल मजबूत करने के लिए दौड़े। महिलाएं व युवतियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।