28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Suicide: शादी से पहले दुल्हन ने किया सुसाइड, देवी-देवताओं को कार्ड देने गए थे परिजन

Kota Suicide Case: कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में शादी से पहले एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन देवी-देवताओं को शादी का निमंत्रण देने गए हुए थे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 28, 2026

Kota Suicide Case

मामले की जांच करती पुलिस और इनसेट में मृतका ज्योति की फाइल फोटो: पत्रिका

Bride Committed Suicide In Kota: इटावा थाना क्षेत्र के ढीपरी कालीसिंध गांव की 22 वर्षीय युवती ज्योति मीना ने शुक्रवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन देवताओं को शादी का निमंत्रण देने गए हुए थे।

परिजनों ने बताया कि युवती ज्योति मीना (22) की शादी दौलतपुरा गांव में तय कर दी थी। घर में खुशी का माहौल था तथा तैयारियों में जुटे हुए थे। 22 अप्रैल को लग्न और 29 अप्रैल को शादी होनी थीं। मृतका के पिता सत्यनारायण मीना ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ देवी-देवताओं को निमंत्रण देने गए हुए थे। वापस घर लौटे तो ज्योति छपरे पर फंदे से लटकी हुई मिली। जिसको नीचे उतारकर इटावा अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

मृतका ज्योति के पिता सत्यनारायण मीना ने आरोप लगाया कि गांव ढीपरी कालीसिंध का ही युवक रविकांत युवती पर शादी तोड़ने का दवाब बना रहा था। युवक ने युवती के होने वाले सुसराल से भी शादी तोड़ने की बात करते हुए परिजनों को धमकाया था। वहीं युवती पर भी दवाब बनाता था तथा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद युवती ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की रिपोर्ट पर ढीपरी कालीसिंध निवासी रविकांत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला धारा 108 में दर्ज किया है।

युवक ने तनाव में किया सुसाइड

कोटा के कनवास कस्बे के रामनगर टापरिया में एक युवक ने तनाव में आकर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी सीआई अनूपसिंह ने बताया कि धनराज (24) ने गुरुवार शाम को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो-पांच दिन पूर्व अपने ससुराल पत्नी को लेने गया था।

पत्नी के नहीं आने से तनाव में था। परिजनों को पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई, जहां चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया, मामले में पुलिस जांच कर रही है।