7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: कोटा में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 14 लोगों को निकाला गया बाहर, कोचिंग स्टूडेंट की मौत, बचाव कार्य जारी

Kota Breaking: कोटा शहर के तलवंडी इलाके से एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबर सामने आई है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर प्राशासन के आलाधिकारी पहुंच गए हैं।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Kamal Mishra

Feb 07, 2026

Kota building collapsed
Play video

कोटा में इमारत ढही (फोटो-पत्रिका)

कोटा। तलवंडी इलाके में ओपेरा अस्पताल रोड पर तीन मंजिला इमारत शनिवार रात अचानक गिर गई। नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे। वहीं रेस्टोरेंट का स्टाफ भी मौजूद था। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा शनिवार की रात 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे नॉनवेज रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। इमारत ढहने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना के बाद मौके पर सिटी एसपी, एडीएम सिटी और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और कुछ रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग थे।

कोटा हादसे की तस्वीरें-

अवैध रूप से चल रहा था रेस्टोरेंट

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे नॉनवेज रेस्टोरेंट अवैध रूप से संचालित हो रहा था। निगम से किसी भी तरह की एनओसी नहीं ली गई थी।

14 लोगों को निकाला गया बाहर

बताया जा रहा है कि इमारत के नीचे चल रहे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे। वहीं रेस्टोरेंट का स्टाफ भी मौजूद था। रात दस बजे तक 14 घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर थड़ियां बनी होने से रेस्क्यू में परेशानी हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात नौ बजे अचानक धमाके की आवाज आई और इमारत ढह गई। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक टीमें मलबे से घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी। एहतियात के तौर पर इलाके में बिजली बंद करवाई गई।

विधायक संदीप शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे

विधायक संदीप शर्मा और जिला कलक्टर पीयूष समारिया सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कितने लोग दबे हैं, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आसपास के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा था। बिल्डिंग गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सात घायलों को भर्ती किया गया। अस्पताल प्रशासन ने अभी एक की मौत की पुष्टि की है। मृतक कोचिंग स्टूडेंट बताया जा रहा है। देर रात तक टीमें मलबे से घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी। इस इमारत के पास ही शनिवार दोपहर जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। आशंका है कि इस दौरान इस इमारत की नींव को नुकसान पहुंचा।