
Bus Tempo Strike at kota Division
यातायात महासंघ ने मंगलवार को हाड़ौती में हड़ताल का आह्वान किया था। जिसके चलते बसें, ट्रक, मिनी बस, टेम्पों व मैजिक के पहिए दिनभर थमें रहे। एेसे में लोगों को घंटो इंतजार करने के बाद भी जाने का साधन नहीं मिला। कुछ ऑटो चालकों ने सवारियां बिठानी चाही तो महासंघ कार्यकर्ताओं ने उन्हें रास्ते में रोकर सवारियां उतार दी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
महासंघ के अध्यक्ष नवरत्न सिंह राजावत ने कहा कि राज्य सरकार ने रोड ट्रैक्स, फिटनेस, बीमा सहित अन्य करों की दरों में कई गुना इजाफा कर दिया है। जिसके विरोध में वाहन मालिकों ने हाड़ौती भर में चक्का जाम किया है। एेसे में निजी बस, टेम्पों, मिनी व ऑटों के संचालन के पहियों को चलने नहीं दिया।
बस मालिक संघ के अध्यक्ष सतनारायण साहू ने बताया कि चक्का जाम को सफल बनाने के लिए टोलियेां को बनाया गया। जिसने शहर के अलग-अलग स्थानों में घूमकर शहर में चल रहे ऑटो रिक्शा, मैजिक बंद करवाया। इस दौरान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सत्यभान सिंह भी उपस्थित रहे।
जबरन उतारी सवारियां
जो वाहन चालक और मालिक हड़ताल में शामिल ना होकर सवारियां भर रहे थे महासंघ कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रोककर उनसे अभद्रता की। वाहनों में तोड़फोड़ की गई और सवारियों को जबरन उतारा गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। पुलिस को जानकारी होने के बावजूद वह मूक दर्शक बनी बैठी रही। बल्कि शिकायत करने पर लोगों को समझाने की कोशिश की गई।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
