4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव की तैयारियां शुरू, भाजपा मजबूत लेकिन क्या कांग्रेस करेगी कमाल !

उपचुनाव 14 को तैयारियां शुरू, अधिसूचना जारी  
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 08, 2019

kota news

उपचुनाव की तैयारियां शुरू, भाजपा मजबूत लेकिन क्या कांग्रेस करेगी कमाल !

रावतभाटा. नगरपालिका रावतभाटा के अध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत का इस्तीफास्वायत्तशासन विभाग ने मंजूर कर लिया है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव 14 मार्च को होगा। नया अध्यक्ष 8 माह तक ही अध्यक्ष पद पर रहेगा। अध्यक्ष का चुनाव कराने की अधिसूचना रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम ने गुरुवार को जारी कर चुनाव के लिए होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए निर्वाचित पार्षदों को सूचना भेज दी है।

READ MORE :L कुलपति की विदाई से पहले शिलान्यास करना
था, इसलिए काट दिया खड़ी फसल को


यह रहेगा उपचुनाव कार्यक्रम

रिटर्निंग अधिकारी व उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर ने बताया कि पालिका सभागार में अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए निर्वाचित 25 पार्षदों की 14 मार्च को सुबह 10 बजे बैठक होगी। 11 बजे तक नामांकन लिए जाएंगेे। सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे से पूर्व तक नाम वापसी होगी। आवश्यक हुआ तो दोपहर ढाई से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान निर्वाचित 25 पार्षद ही कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

Good News : सालों से जानलेवा बना लहसुन
इस बार लौटाएगा किसानों को खुशियां

इस्तीफ ा उपनिदेशक ने किया मंजूर
उन्होंने बताया कि प्रजापत ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को एक मार्च को इस्तीफ ा दिया। स्वायत्तशासन विभाग के उदयपुर क्षैत्रीय कार्यालय में उपनिदेशक प्रभा गौतम ने इसी दिन इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 6 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग में मुख्यनिर्वाचन अधिकारी शुचि त्यागी ने चित्तौडगढ़ जिला कलक्टर को पत्र भेजकर 14 मार्च को उपचुनाव कराने के निर्देश दिए। पालिका में निर्वाचित कुल 25 पार्षदों में से 15 भाजपा, 7 कांग्रेस व 3 निर्दलीय हैं। मतों की संख्या का आंकड़ा तो भाजपा पार्षदों का ज्यादा है।

READ MORE : दरिंदगी की ऐसी कहानी पहले कभी नहीं सुनी
होगी, पिता
के दोस्त को बेटी से...

READ MORE : खुशखबरी : एनटीएसई के लिए राजस्थान मेें सीटों की संख्या 257 से बढ़कर 485 हुई, डेढ़ लाख विद्यार्थियों को होगा फायदा...