
ताला ठीक करवा लो की आवज पर एक महिला को अनजान लोगों को घर में ताला ठीक कराने बुलाना भारी पड़ गया। गली-गली फेरी लगाने वाले मिस्त्री बनकर आए और चोर बनकर ताला खोलने के बहाने लाखो रुपए जेवर व नगदी चुराकर फरार हो गए। पीडि़त परिवार ने चोरी की रिपोर्ट जवाहरनगर थाने में दी है।
यह भी पढ़ें: नहर में छलांग लगाने से पहले जेठ को किया फोन, बच्चे का ध्यान रखना मैं जा रही हूं
पीडि़त महावीर नगर प्रथम नारकोटिक्स कॉलोनी निवासी पकंज जैन ने बताया कि मंगलवार साम 5 बजे करीब गली में दो युवक फेरी लगाकर ताला ठीक करवा लो की आवाज लगा रहे थे। घर में पत्नी श्वेता ने आवाज सुनी तो अलमारी के खराब ताले को ठीक कराने के लिए दोनों युवकों को आवाज देकर अलमारी का ताला ठीक कराने घर के अंदर ले गई। घटना के समय घर पर पत्नी के साथ मां कौश्यला देवी ही थी। दोनों युवक अलमारी का ताला ठीक करने लग गए। ताला ठीक करने के बहाने दोनों युवक अलमारी से जेवर उठाकर जेब में रखते पत्नी ने देख लिया तो वह जोर से चिल्लाई। इस पर दोनों युवक अपना सामान छोडकऱ भाग गए। पत्नी ने उनका पीछा भी किया लेकिन दोनों विश्वकर्मा सर्कल की तरफ दौड़ते हुए गली में गायब हो गए।
यह भी पढ़ें: रैली निकाल कलक्ट्रेट पर दिया धरना, जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पीडि़त पकंज ने बताया की दोनों युवक ताला ठीक करने के बहाने डेढ़ तोला सोने की अंगूठी, ढाई तोले का ब्रासलेट, 2 तोला सोने की चेन, 2 तोले का हार सेट, 8 तोला वजनी 4 चूड़ी व 2 पाटले व करीब 20 हजार रुपए चुराकर ले गए। दोनों चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद दो बार पुलिस मौका मुआयना व सीसीटीवी चैक करके चली गई।