4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo

इलाज करवाकर आ रहा था घर, हाइवे पर दौड़ती कार ने कुचला ऐसे सिर की हो गई मौत

कोटा. आरकेपुरम् थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 22 Nov 2017, 6:37 PM IST

Road Accident

accident

कोटा .

आरकेपुरम् थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हैड कांस्टेबल सुखवीर सिंह ने बताया कि रोजड़ी के पास बाइपास पर पीछे से तेज गति से आई एक कार ने रोजड़ी निवासी सूरज बैरवा(18) की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे सूरज नीचे गिर गया और कार का पहिया उसके सिर से होकर निकल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को नए अस्पताल लेकर गई, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से नए अस्पताल का ही पर्चा मिला। पता चला कि सूरज पैर में चोट लगने से अस्पताल से इलाज करवाकर घर लौट रहा था।

Read More: कोटा में हुआ रोड एक्सीडेंट, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर तक मचा हड़कंप

सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक भाग गया, लेकिन राहगीर ने कार का नम्बर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Read More: नाकाबंदी कर चाेरों को तलाश रही पुलिस, फिर भी मामला सिफर

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के नाना बाबूलाल अस्पताल पहुंचे थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद अन्य परिजन भी पहुंच गए। बाबूलाल ने बताया कि सूरज कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। उसका एक छोटा भाई और है। सूरज के पिता शंकर लाल सब्जी का ठेला लगाते हैं। बड़े बेटे की मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया।

Read More: रोते हुए पिता बोले - बेटी को पढऩे के लिए भेजा था, मरने के लिए नहीं

टल नहीं रहे हादसे

कोटा में आए दिन सड़क हादसे हो रहें है। पहले हैंगिंग ब्रिज चालू नहीं था तब कोटा में होकर निकलने वाले भारी वाहनों के कारण हादसे हो रहे थे। लेकिन अ‍ब हैंगिंग ब्रिज बनकर चालू भी हो गया है फिर भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।