
fifth Foundation Day celebrated
कोटा. दादाबाड़ी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र मंदिर नसियां जी में शुक्रवार को मंदिर का पांचवा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मांगलिक अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह अभिषेक व पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बाद में 250 लोगों ने मंत्रों की गूंज के बीच भगवान आदिनाथ का पूजन किया।मंदिर में 14 फीट ऊंची भगवान प्रतिमा के अभिषेक व पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
मंगलाष्टक अभिषेक के बाद भगवान को पांडुशिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया। समाज के 80 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित जिन बिम्बों पर शांतिधारा की। बाद में अभिषेक व पूजन के बाद 48 भक्तामर विधान शुरू हुआ। पूजन के दौरान समूचा मंदिरजी परिसर भजनों की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा। पूजन विधि के दौरान लोगों ने अघ्र्य अर्पित कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
विधान के समापन पर हवन हुआ। शाम को 48 पुण्यार्जक परिवारों ने दीपों से भगवान आदिनाथ की महाआरती की। मंदिर को पांचवे स्थापना दिवस पर विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी रंगोली व दीपमालाएं सजाई गई। मंदिर निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अजय बाकलीवाल को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ , महामंत्री महेन्द्र कासलीवाल, कोषाध्यक्ष मनीष मोहिवाल, नरेश जैन वेद व अन्य लोग मौजूद रहे।
चांदखेड़ी में दो दिवसीय आयोजन 16 से
आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में 16 मार्च से भगवान आदिनाथ की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि१६ मार्च को दिन में २ बजेअतिथि के रूप में जयपुर के राजेन्द्र गोधा, जबलपुर के पवनकुमार व सौरथ जैन ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर साधारण सभा की बैठक होगी। इसमें अतिशय क्षेत्र कमेटी की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी के कोषाध्यक्ष गोपाल जैन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के तहत 17 मार्च को सुबह ७.३० बजे मंदिर मं शांतिधारा की जाएगी बाद में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हाथी, घोड़े, बग्घी, बैंडवादक दल शामिल रहेंगे। रथ में श्रीजी विराजमान रहेंगे।शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। शोभायात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद आचार्य विद्यासागर पांडाल में शांतिधारा व महाकलशाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। रात को सांस्कृतिक संध्या होगी।
Published on:
13 Mar 2020 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
