6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा डेयरी के चैनसिंंह राठौड़ अध्यक्ष निर्वाचित, गुंजल गुट का सफाया

राठौड़ की एकतरफा जीत, कोटा दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

less than 1 minute read
Google source verification
कोटा डेयरी के चैनसिंंह राठौड़ अध्यक्ष निर्वाचित, गुंजल गुट का सफाया

कोटा डेयरी के चैनसिंंह राठौड़ अध्यक्ष निर्वाचित, गुंजल गुट का सफाया

कोटा। कोटा-बूंदी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (कोटा डेयरी) के चैनसिंह राठौड़ अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। डेयरी से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के भाई श्रीलाल गुंजल गुट का सफाया हो गया है। निर्वाचन अधिकारी ने जैसे ही राठौड़ के विजयी होने की घोषणा की तो समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कोटा दक्षिण केे विधायक संदीप शर्मा, कोटा सहकारी उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला भी मौके पर पहुंचे और जीत की खुशियां में शामिल हुए। पिछले दो माह से हरिकृष्ण बिरला ने चुनाव की कमान संभाल रखी थी। ऐसी चुनावी व्यूरचना तैयार की थी कि दूसरे गुट को चुनाव में गुटने टेकने को मजबूर होना पड़ा है। विरोधी गुट ने सेंधमारी के ऐनवक्त तक प्रयास किए, लेकिन मजबूत किलेबंदी के कारण मुंह की खानी पड़ी। राठौड़ के चुनाव जीतने की सूचना मिलते ही कोटा-बूंदी जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सदस्यों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। कई जगह मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। शहर भाजपा महामंत्री जगदीश जिंदल, विकास शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता डेयरी पहुंचे और राठौड़ को माला पहनाकर बधाई दी।

पांच मतों से विजयी घोषित

चुनाव अधिकारी बीना बैरवा ने बताया कि चैन सिंह राठौड़ को 8 तथा गुंजल गुट के दुर्गालाल मीणा को केवल तीन वोट मिले। राठौड़ पांच वोट से विजयी घाेषित किया गया है। 11 संचालकों ने मतदान किया था। 12 सदस्यों का संचालक मण्डल होता है, लेकिन एक वार्ड रिक्त रह गया था।