समझाइश के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन शाम 5.30 बजे लक्ष्मण गुर्जर समेत 15-20 जने आए। लक्ष्मण ने स्वयं को किशोर मामा बताया। वह किशोर को जबरन संस्था से ले गए। इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सोहनलाल की रिपोर्ट पर लक्ष्मण गुर्जर समेत अन्य के खिलाफ अपहण व जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।