6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेडीबी की छात्राअों ने खोली पोल, दोस्तपुरा की निकली गंदगी से गहरी दोस्ती

कोटा. जेडीबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों नेरविवार को दोस्तपुरा बस्ती नयापुरा में सर्वे किया। इसमें स्वच्छता की पोल खुल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 24 Dec 2017, 8:10 PM IST

Dostpura Basti

कोटा .

जेडीबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों ने सात दिवसीय शिविर के तहत रविवार को दोस्तपुरा बस्ती नयापुरा में स्वच्छता सर्वे किया। इसमें स्वच्छता की पोल खुल गई। बस्ती में गंदगी के ढेर लगे हैं। कचरा संग्रहण की कोई व्यवस्था नहीं है। कई घरों में शौचालय तक नहीं है, जबकि जनवरी में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी निधि मीणा ने बताया कि जेडीबी कॉलेज की छात्राओं ने बस्ती का सर्वे किया तो चौंकाने वाले हालात मिले।

Read More: स्वास्थ्य जांच शिविर में लगा ग्रामीणों का मेला, कई असाध्य रोगों का मिला उपचार...देखिए तस्वीरें


ये मिले हालात
- घरों में शौचालय का न होना।

- कचरा निस्तारण व संग्रहण व्यवस्था न होना।
- पार्कों में गंदगी का ढेर।

- नालियों का पटान-ढकान नहीं होना।
- गलियों में आवारा मवेशियों का जमावड़ा।

- गलियों में गड्ढे।
- बस्ती के लोग खुले में शौच जाने को मजबूर।

- चम्बल नदी में कचरा निस्तारण होना।

Read More: राजस्थानियों ने की PM मोदी से राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने की मांग

जागरूकता रैली निकाली
छात्राओं ने बस्ती में जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद यूथ मोटिवेटर डॉ. अनुज विलियम ने स्वयं की स्वच्छता, हाथ धोने का सही तरीका, कचरे का निवारण, पॉलीथिन के दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। निगम महिला एरिया लेवल की अध्यक्ष शमशीर आलम ने स्वयंसेविकाओं को घर में उपयोग के बाद बचे खाद्य पदार्थ से खाद बनाने की विधि बताई। चाइल्ड लाइन कोटा के प्रभारी अमर सिंह ने बाल मजदूरी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति में फं से बच्चों को मुक्त कराने के लिए प्रेरित किया।

Read More: हरियाणा से आए राजस्थानियों की मेहनत की कमाई पल भर में उड़ाने वाले अंतरराज्यीय ATM हेकर

वीवीपेट मशीन की दी जानकारी

जिला कलक्टर के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता विलियम ने छात्राओं को चुनावों में मतदान के दौरान नई तकनीक पर आधारित वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली बताई। कार्यक्रम अधिकारी रजनीश जैन ने आभार व्यक्त किया।