6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा से आए राजस्थानियों की मेहनत की कमाई पल भर में उड़ाने वाले अंतरराज्यीय ATM हेकर

कोटा. एटीएम कार्ड हैक कर रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 बदमाशों को नयापुरा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोटा लाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 23 Dec 2017, 9:25 PM IST

ATM Hacker

कोटा .

एटीएम कार्ड बदलकर व हैक कर बैंक खातों से रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 बदमाशों को नयापुरा पुलिस अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोटा लाई है। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि बारां जिले के शाहबाद निवासी दिनेश चंद बंसल(62) ने 16 नवम्बर को नयापुरा थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि उन्होंने नयापुरा स्थित पीएनबी के एटीएम से 20 हजार रुपए निकाले थे। बाद में उनके मोबाइल पर दो और मैसेज आए। इसमें एक बार में 20 हजार व दूसरी बार में 40 हजार रुपए उनके खाते से निकलने बताए जबकि उन्होंने रकम निकाली ही नहीं। बाद में 40 हजार रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। 50 हजार रुपए की शॉपिंग की गई। इस तरह से कुल डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई।

Read More: कहासुनी का बदला लेने जयपुर से आया कोटा, फिर चाकूआें से ताबड़तोड़ वार कर जा पहुंचा पुलिस के पास

सीआई हरीश भारती ने बताया कि अनुसंधान के दौरान बैंक से एटीएम के सीसीटीवी फुटेज लिए। इसमें कुछ लोग रकम निकालते समय पीछे खड़े होकर पिन देखते हुए नजर आ रहे थे। इस आधार पर तलाश शुरू की। टीम भरतपुर व बयाना भेजी गई। वहां पुलिस कर्मियों को पता चला कि अलवर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने इसी तरह से एटीएम बदलकर रकम निकालने वाले बदमाशों को पकड़ा है।

टीम ने उद्योग नगर थाने जाकर पूछताछ की तो पता चला कि पुलिस ने 25 नवम्बर को हरियाणा निवासी 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए। उन्होंने कोटा में भी वारदात करना कबूल किया। इनकी अलवर जेल में तस्दीक की। इसके बाद कोटा पुलिस टीम 22 दिसम्बर को चारों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। यहां उन्हें शनिवार को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

Read More: एसपी घूसकांड मामला: गवा‍ह को धमकाने के मामले में नही दिया आरोपित IPS ने अदालत को जवाब

इन्हें किया था गिरफ्तार

सीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में हरियाणा स्थित अंधरोला निवासी मिर्जा खां(20), उटाबड़ चौक निवासी सरफू उर्फ सप्पा खां((21), उटावड निवासी वसीम अकरम(28) व परवेज उर्फ पल्ला मेव(23) शामिल हैं। रकम बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।