4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई आठवीं पास तो काई स्नातकोत्तर : जानिए कांग्रेस भाजपा-प्रत्याशी कितने पढ़े-लिखे…

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा-प्रत्याशियों में कक्षा आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर तक पढ़े-लिखे प्रत्याशी मैदान में हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthankaran

पढ़े-लिखे प्रत्याशी

कोटा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा-प्रत्याशियों में कक्षा आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर तक पढ़े-लिखे प्रत्याशी मैदान में हैं। छबड़ा से भाजपा प्रत्याशी प्रतापसिंह सिंघवी और डग के भाजपा प्रत्याशी कालूराम आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं, वहीं किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला सहरिया 9वीं कक्षा अनुत्तीर्ण हैं। ये प्रत्याशी हाड़ौती की 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों में सबसे कम पढ़े-लिखे हैं।

कोटा थर्मल में बैखोफ घूम रहा तेंदुआ, खौफ में कर्मचारी...देखिए वीडियो...

वहीं कोटा दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी राखी गौतम, लाडपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी गुलनाज, डग से कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल वर्मा और अंता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। रामगंजमंडी से भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हैं और बूंदी भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा भी इंजीनियरिंग डिग्री धारक हैं।

कोटा का यह कॉलेज बनेगा किला.., चुनावी रण में उतरे दिग्गजों के भाग्य का यहां खुलेगा पिटारा...

कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल, बूंदी से कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा, पीपल्दा से कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण मीना, कोटा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल और अंता से भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल सैनी एलएलबी हैं। हिंडोली से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चांदना स्नातकोत्तर तक पढ़े हैं और भाजपा प्रत्याशी ओमेन्द्र हाड़ा एमबीए हैं। लाडपुरा से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा हैं।