8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब चोरी और लूट हुई तो बचकर नहीं पिटकर जाएगा लुटेरा, बरसेंगे लठ पे लठ

कोटा. शहर में अगर अब चोरी या लूट हुई तो लुटेरा इस बार बचकर नहीं पिटकर जाएगा। उस पर बरसेंगे लठ।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Dec 13, 2017

Congress Worker

कोटा .

शहर में अपराधियों के मन से पूरी तरह उठ चुके पुलिस के खौफ के बाद अब शहर के लोगों को अपनी रक्षा खुद करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पुलिस शहर में अपराधों को नियंत्रित करने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था व अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो चुकी है तथा जनप्रतिनिधि बेबस नजर आ रहे हैं। ऐसे हालातों में अपनी रक्षा के लिए खुद को ही तैयार रहना होगा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्ण रजत मार्केट व आसपास के क्षेत्रों में लोगों से कुछ ऐसी ही अपील के साथ उन्हें आत्मरक्षा के लिए लठ बांटे। अब कोई लुटेरा आया तो व्यापारियों के हाथ से जरूर पिटकर जाएगा।

सुवालका की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले स्वर्ण रजत मार्केट के बाहर भाजपा सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शहर में आए दिन हो रही चोरी, लूट, हत्या जैसी वारदातों के मामले में आक्रोश जताया। इसके बाद सुवालका की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण रजत मार्केट में व्यापारियों को दुकान-दुकान जाकर आत्म रक्षा के लिए लठ बांटे।

Read More: महाभारत के अभिमन्यु की तरह है प्रशासन, रोड़ खोदना आता है भरना नहीं... देखिए तस्वीरें

बेबस हैं जनप्रतिनिधि

सुवालका ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। विकास के नाम पर एक पत्थर नहीं लगाने से लोगों में वैसे ही आक्रोश है। अब सरकार लोगों की जान.माल की रक्षा करने में भी फेल साबित हो रही है। भाजपा के स्थानीय विधायक खुद कह चुके हैं कि कोटा शहर में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं बचीए अब तो जनता की रक्षा भगवान ही कर सकते हैं। सत्ता में बैठी पार्टी के विधायक यदि कोटा शहर की कानून व्यवस्था पर ऐसी टिप्पणी कर दें तो फिर यहां के हालातों की गंभीरता का पता चल सकता है। सुवालका ने कहा कि सत्ता में बैठे होने के बाद भी जनप्रतिनिधि शहर की बिगड चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए मात्र बयान बाजी के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे। यह शर्म की बात है।

Read More: पलंगों की टूटी टांगें, एमबीएस की इमरजेंसी कोमा में... देखिए तस्वीरें

भयभीत होकर कैसे करें व्यापार

सुवालका ने कहा कि शहर में आए दिन हो रही लूट व चोरी की वारदातों से व्यापारी व दुकानदार काफी परेशान है। वे इन वारदातों के डर से अपना व्यवसाय व व्यापार बेखौफ होकर नहीं कर पा रहे। इसका असर उनके व्यवसाय पर पड रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों व दुकानदारों को लठ बांटकर ऐसी वारदातों के खिलाफ आक्रोश जताकर राज्य सरकार को जगाने की कोशिश की है। यदि अब भी सरकार व पुलिस प्रशासन नहीं चेता और शहर में वारदातें होती रही तो कांग्रेस कार्यकर्ता सडकों पर उतरेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों व दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि शहर में भय मुक्त व्यापार व व्यवसाय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ हर संघर्ष के लिए तैयार है।

Read More: पत्नी को छोड़ पत्थर की मूर्ति से रचाई शादी, खुद को बताता है रावण का अवतार, देश में चलाना चाहता है रावण सरकार

ये हुए शामिल

व्यापारियों व दुकानदारों को लठ बांटने में कांग्रेस नेता एससी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक, कांग्रेस नेता राजीव आचार्य, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजयभान सिंह शक्तावत, रवि चांदना, श्याम मीणा, आसीफ मिर्जा, मोहम्मद अकरम, इसान अंसारी, चेतन मेवाडा, मयंक शर्मा, महेश अनीजवाल, युनुस अली, सुखदेव प्रजापत, त्रिलोक सिंह, अख्तर खान, रवि राजोरिया, सुमित गुर्जर आदि शामिल थे।