5 साल पहले बारां निवासी अल्का दुलारी नाम की महिला से राजाराम ने शादी की थी। 12 दिसंबर 2012 को 12 संकल्पों के साथ अल्का के साथ 7 फेरे लिए, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच ऐसे मतभेद पैदा हुए कि नौबत तलाक तक की आ गई। इन सबके चलते राजाराम ने पत्नी से अलग रहने के लिए पारिवारिक न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। राजाराम के मुताबिक, पारिवारिक तनाव के कारण समाजसेवा में बाधा उत्पन्न हो रही थी इसलिए उन्होंने पत्नी अल्का से अलग होने का निर्णय लिया।