
वर्मा चार बार विधायक और चार बार मंत्री रहे। उन्होंने विधानसभा में दो बार लाडपुरा और दो बार रामगंजमंडी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे रामपुरा शवदास घाट पर किया जाएगा। महामंत्री डॉ. सी.पी. जोशी ने जयपुर चिकित्सालय पहुंचकर वर्मा के पार्थिव देह पर पुष्पांजली अर्पित की।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दु:ख व्यक्त करते कहा, एक सच्चा साथी खो दिया है, वे मिलनसार नेता थे।गहलोत शुक्रवार को वर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कोटा पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, रामगोपाल वर्मा, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया।
वर्मा राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष, नगर परिषद कोटा के पार्षद, चार बार विधायक और चार बार मंत्री रहे। मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने खेल, आयुर्वेद, राजस्थान नहर, परिवहन, नगरीय विकास, आयुर्वेद, चिकित्सा, कृषि विपणन जैसे विभाग संभाले।
वे कांग्रेस के कोटा शहर, कोटा देहात एवं बारां जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे तथा प्रदेश कांग्रेस के कई वर्षों तक महामंत्री रहे। विधानसभा में दो बार लाडपुरा और दो बार रामगंजमंडी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
Published on:
11 May 2018 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
