
50 हजार की सुपारी देकर अपने रिश्तेदार पर करवाया प्राणघातक हमला, मास्टर माइंड गिरफ्तार, कोटा पुलिस ने खोले राज
कोटा. नयापुरा पुलिस ने बुधवार को स्टेडियम के निकट करीब दो माह पूर्व अपने ही रिश्तेदार पर सुपारी देकर जानलेवा हमला करने के मामले में मास्टर माइंड आरोपी कैलाश बंजारा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Read More: राजस्थान में पहली बार नजर आया मध्य यूरोप का शर्मीला पक्षी, 5 हजार KM का सफर कर बूंदी पहुंचा 'ग्रेट बीटर्न'
थानाधिकारी संजय रायल ने बताया कि 5 सितम्बर को नयापुरा क्षेत्र में पुराने नर्सरी रोड पर विनोद बंजारा पर 7-8 जनों ने जानलेवा हमला कर दिया था। प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से आरोपी जसविन्द्र उर्फ राजू पंजाबी, राकेश उर्फ भाया, मनोज यादव, नानू उर्फ मोईनुद्दीन, साहिल, शाहनवाज उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया। साथ ही विधि के विरुद्ध संघर्षरत तीन बालकों को भी निरुद्ध किया। अनुसंधान में पता लगा कि जमीनी विवाद के चलते कैलाश बंजारा ने विनोद बंजारा पर 50 हजार रुपए की सुपारी देकर हमला करवाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। विनोद व कैलाश बंजारा आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों में कुन्हाड़ी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
Read More: अब ऊंटनी के दूध से बढ़ेगी बच्चों की लंबाई, नाटापन होगा खत्म, राजस्थान में पहली बार होगा नवाचार
जसविन्द्र पर दर्ज 34 मुकदमें
जानलेवा हमला करने वाले जसविन्द्र उर्फ राजू पंजाबी के खिलाफ संगीन धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज हैं। राजू महावीर नगर थाने का हार्डकोर अपराधी है। जबकि अन्य आरोपियों राकेश, मनोज, नानू व इस्लाम व साहिल व कैलाश बंजारा के खिलाफ भी विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं।
Published on:
28 Nov 2019 12:19 pm
