6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फांसी पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, मौत के बाद पुलिस को करना पड़ा इस चुनौती का सामना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Sep 2018, 7:06 PM IST

kota

कोटा। जिले में सांगोद कस्बे से तीन किमी दूर जोलपा रोड पर सुनसान खेत में शनिवार को एक प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों की मदद से शवों को पेड़ से नीचे उतारा और सांगोद चिकित्सालय पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस को जोलपा रोड पर मुख्य सड़क से दो किमी दूर एक खेत में पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस उपअधीक्षक जसवीर मीणा, द्वितीय थानाधिकारी उमराव सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास खेतों की तलाश की। दोनों के शव अलग-अलग चुन्नी के सहारे पेड़ की टहनी पर लटके हुए थे।

अधिकारियों ने मौजूद लोगों से भी शवों की शिनाख्त करवाई लेकिन दोनों की पहचान नहीं हो सकी। इसी बीच यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से फंदों को काटकर शवों को नीचे उतारा और शवों को सांगोद अस्पताल पहुंचाया।

यूं हुई पहचान
शवों की जांच में युवक की जेब से मिले पर्स में पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान कोटा कुन्हाड़ी निवासी विशाल मेघवाल के रूप में हुई। पुलिस ने कोटा कुन्हाड़ी थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट की जांच की तो वहां नयाखेड़ा कोटा निवासी सुमन मेघवाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी जो उसके पिता बाबूलाल ने शुक्रवार को ही दर्ज करवाई थी। उसके आधार पर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की और कुन्हाड़ी पुलिस की मदद से परिजनों को सूचना भिजवाई।

शवों का लाना भी चुनौती

मुख्य सड़क से दो किमी दूर खेतों में फंदे पर मिले शवों को मुख्य सड़क तक लाना भी पुलिस के बड़ी चुनौती थी। आसपास पूरे खेतों में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ था तो कीचड़ भी काफी ज्यादा था। ऐसे में स्थानीय युवकों की मदद से पुलिस ने पास ही एक खेत में मिली लकड़ी की सीढ़ी पर दोनों शवों को रखा और कंधों पर लादकर दो किमी दूर सड़क के पास तक पहुंचे।