
Devnarayan Jayanti : शोभायात्रा निकाली, जमकर नाचे श्रद्धालु, करतब भी दिखाए, युवक ने मोटर साइकिल उठाकर अचरज में डाला
Devnarayan Jayanti : कोटा. देवनारायण जयंती के उपलक्ष में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। राजस्थान गुर्जर महासभा की ओर से आयोजित शोभायात्रा किशोरपुरा स्थित भगवान पदमनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई। किशोरपुरा स्थित मंदिर में भगवान पदमनाथ का पूजन व आरती कर समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शोभायात्रा रवाना किया।
हालांकि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रतीकात्मक रूप से शोभायात्रा का आयोजन किया गया, लेकिन इसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान देव क ले चालो म्हाने...ले चालो देवजी की मन म्हांरे आवे...गुर्जर जाया देव क ले चालो...सरीखे भजन गूंजते रहे और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते रहे। कहीं युवक हाथों में धर्म ध्वजा लहराते जयकारे लगाते नजर आए। शोभायात्रा में कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल को उठाने जैसे करतब भी दिखाए।
करीब 8 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करते हुए दशहरा मैदान, सीएडी सर्किल, दादाबाड़ी, केशवपुरा, महावीर नगर, रंगबाड़ी रोड, मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए गणेश नगर स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर पंहुची। महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
ये रहे मौजूद
गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नालाल गुर्जर, डॉ. बी.एल. गोचर, संरक्षक रामलाल गुंजल, देवनारायण जयंती कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष सांवरिया गुर्जर एवं संयोजक महावीर धगाल, शिवराज गुंजल, सुरेश गुर्जर, रामलाल कचोटीया, डॉ. बद्री गोचर, लोकेश पोसवाल, शंभुसिंह तंवर समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली।
जगह-जगह स्वागत
मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। कहीं फूलों की वर्षा की गई, कहीं फल व मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया। मार्ग में शोभायात्रा के पहुंचने से पहले ही लोग स्वागत को तैयार नजर आए। कई जगहों पर विभिन्न समाज व संगठनों की ओर से स्वागत द्वार भी लगाए गए।
Updated on:
08 Feb 2022 11:47 pm
Published on:
08 Feb 2022 11:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
