1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूलर के रास्ते घुसा चोर, मंदिर में हाथ जोड़कर ले गया पैसे और चांदी का सिक्का, CCTV में कैद हुई वारदात

Rajasthan News: एल्युमिनियम की दुकान के बाहर लगे कूलर को तोड़कर चोर अंदर घुसा और ऑफिस के गल्ले में रखे 25000 हजार रुपए निकाले और हाथ जोड़कर चांदी का सिक्का भी उठा ले गया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 12, 2025

Kota News: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक एल्युमिनियम की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने दुकान के ऑफिस में लगे कूलर से होकर अंदर प्रवेश किया और लगभग आधे घंटे तक दुकान में रखा 25 हजार रुपए का गल्ला चुराया।

चोर ने यहां तक कि दुकान में लगे मंदिर को भी नहीं छोड़ा और चांदी का सिक्का चुराकर मंदिर में हाथ जोड़कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जिससे पुलिस को मामले की जांच में मदद मिल रही है। पीड़ित दुकानदार ने बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता शुरू हो गई।

इधर सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और इस मामले में जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी।

CCTV में ये हुआ कैद

एल्युमिनियम की दुकान के बाहर लगे कूलर को तोड़कर चोर अंदर घुसा और ऑफिस के गल्ले में रखे 25000 हजार रुपए निकाले और भगवान के मंदिर के पास खड़े होकर माचिस जलाकर चेक किया फिर हाथ जोड़कर चांदी का सिक्का भी उठा ले गया।

यह भी पढ़ें : फर्जी इमिग्रेशन अधिकारी बनकर शादी की साइट पर युवती को फंसाया, फिर कर दिया ऐसा काम की थाने पहुंची युवती, 2 बच्चों को पिता निकला आरोपी

यह भी पढ़ें : ACCIDENT: होली से पहले घरों में छा गया मातम, विद्यार्थियों समेत 7 लोगों की मौत, कई लोग घायल, छोटी पड़ गई मोर्चरी, अस्पताल पहुंचे अधिकारी

Story Loader