1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए…किस मुहूर्त में खरीदारी से घर में आएगी सुख-समृद्धि

पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज 17 अक्टूबर से शुरू होगा। धनतेरस से भैया दूज तक हर तरफ महापर्व की रोशनी में जन मन जगमगाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 16 Oct 2017, 12:57 AM IST

Diwali 2017

धन तेरस पर शहर के बाजारों में लगी खरीदारों की भीड़

कोटा . पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज १७ अक्टूबर से होगा। धनतेरस से भैया दूज तक हर तरफ महापर्व की रोशनी में जन मन जगमगाएंगे। महापर्व का आगाज धनतेरस पर पूजा, पाठ, अनुष्ठान व दीपों की रोशनी के साथ होगा। वहीं अबूझ मुहूर्त होने के कारण बाजारों में सुबह से रात तक खरीदारी का दौर चलेगा। लोग पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी के साथ दीपावली की खुशियों को मु_ियों में भर लेना चाहेंगे। फ्रिज, टीवी, कूलर, मोबाइल, सोना-चांदी व अन्य आभूषण, वाहन, फर्नीचर, कपड़ा बाजारों में सुबह से शाम और देर रात तक खरीदारी का दौर चलेगा। मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोग महापर्व का इंतजार कर रहे हैं।

डेंगू रोकने में नाकाम रहे तो आंकड़ों में कर दिया खेल


बाजारों में पूछताछ
वाहन व अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ घड़ी के चयन के लिए ज्योतिषाचार्योंं से मुहूर्त पूछे जा रहे हैं। कोई श्रेष्ठ समय तो कोई अन्य संशय को दूर करने के लिए ज्योतिषाचार्यों से सलाह ले रहे हैं। वहीं वाहनांें व अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए मॉडल, रेंज, ऑफर, पसंद ना पसंद की वस्तुओं के चयन का दौर भी चल रहा है। महापर्व को देखते हुए व्यापारी कुछ न कुछ विशेष ऑफर ग्राहकों को रिझाने के लिए दे रहे हैं।

ज्योतिष में मुहूर्त
यूं तो नाम, राशि व अलग-अलग व्यक्ति की अपनी समझ व सोच पर सब कुछ निर्भर होता है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण के मुताबिक विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के लिए ज्योतिषाचार्योंं ने धनतेरस पर खरीदारी के लिए खास मुहूर्त सुझाए हैं। पूर्व ज्योतिषाचार्य प्रो. नागेन्द्र प्रतिहस्त के अनुसार इस वर्ष धनतेरस पर सुबह से रात तक विभिन्न श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तोंं में खरीदारी की जा सकती है।

यहां लकड़ी तपकर कैसे बन जाती है सुंदर लाठी, पढि़ए खास रिपोर्ट

प्रतिहस्त के अनुसार मुहूर्त
सुबह 9.25 से 10.50 बजे तक चर का चौघडि़या रहेगा। इस चौघडि़ए में वाहन, इलेक्ट्रोनिक उपकरण व अन्य चलायमान वस्तुएं क्रय कर सकते है। सुबह 10.50 से दोपहर 12.15 बजे तक लाभ का चौघडि़या रहेगा। य्इस दौरान सोना, चांदी, धातु, इलेक्ट्रानिक उपकरण, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल व समस्त प्रकार की वस्तुओं को क्रय करना श्रेष्ठ माना गया है।

Read More:OMG! कोटा में ये क्या हो गया, 60 से ज्यादा परिवारों का बुझ गया चिराग


दोपहर में 12.15 से 1.40बजे तक अमृत का चौघडि़या रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार की वस्तुओं का क्रय विक्रय अमृत के समान फल देने वाला है।
दिन में 3.05 से 4.30 बजे तक शुभ का चौघडि़या रहेगा। यह चौघडि़या खरीदारी के लिहाज से शुभ फल देने वाला माना गया है। शाम को 7.30 से 9.05 बजे के मध्य लाभ का चौघडि़या रहेगा। फिर 10.40से 12.15 बजे तक शुभ का चौघडि़या शुरू हो जाएगा। इन सभी मुहूर्तोंं में खरीदारी करना शुभ फलदायक रहेगा।