1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main: अच्छे मार्क्स नहीं मिले तो निराश मत होइए, NIT or Triple IT की इन सीटों पर मिलेगा आपको एडमिशन

आईआईटी कानपुर की ओर से इस वर्ष देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस-2018 परीक्षा 20 मई को ऑनलाइन मोड पर होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 May 2018, 12:20 PM IST

jee main

कोटा . आईआईटी कानपुर की ओर से इस वर्ष देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस-2018 परीक्षा 20 मई को ऑनलाइन मोड पर होगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी, जो 7 मई तक चलेगी।

Read More: जनाब, हकीकत में नहीं सिर्फ कागजों में बन रहा कोटा स्मार्ट, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुए 1456 करोड़ के ये काम

कॅरियर काउंसलर अमित आहुजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के जेईई-मेन अच्छे माक्र्स है। उन्हें अलग-अलग ब्रांच मिल सकती है। वहीं, 100 से कम अंक पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे विद्यार्थियों को काउंसलिंग के आगे के राउण्ड तक प्रतीक्षा कर सही तरीके से काउंसलिंग में भाग लेने पर एनआईटी, ट्रिपलआईटी की बची हुई सीटों पर प्रवेश मिल सकता है।

Breaking News: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां से मिलेंगी आपको ट्रेन


देखिए ये हैं ब्रांच जहां मिल सकता है एडमिशन
- 250 से अधिक अंक पर टॉप 5 में एनआईटी सूरतकल, वारंगल, तिरछी, इलाहाबाद व जयपुर में कोर ब्रांच जैसे कम्प्यूटर, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रोनिक्स।

- 200 से 250 के मध्य अंक पर 5 एनआईटी में अन्य ब्रांचें एवं एनआईटी भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, कुरूक्षेत्र, कालीकट, राउरकेला, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद, बिट्स मिसरा की कोर ब्रांच।

- 150 से 200 के बीच अंक पर एनआईटी पुडुचेरी, पटना, सिल्चर, श्रीनगर, रायपुर , आंध्रप्रदेश के साथ-साथ ट्रिपलआईटी ग्वालियर, जबलपुर में कोर ब्रांच।

-100 से 150 के बीच में नोर्थईस्ट एनआईटी व नए ट्रिपलआईटी जैसे नागपुर, पुणे, भोपाल, सूरत, लखनऊ, रांची आदि में कोर ब्रांच के साथ कुछ जीएफ टीआई में भी कोर ब्रांच।

Read More:राजावत के बयान पर भड़के यूआईटी अध्यक्ष, कहा- आरोप संगीन हैं, साबित करे विधायक, किसने-किससे मांगे पैसे

ऑनलाइन पंजीयन आज से
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस-2018 परीक्षा 20 मई को ऑनलाइन मोड पर होगी। जेईई-एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को सबसे पहले जेईई-मेन का रोल नम्बर एवं पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद दसवीं व 12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि स्कैन करके अपलोड करनी होगी। विद्यार्थी को एडवांस परीक्षा के लिए एक ही जोन के पांच परीक्षा केन्द्रों का चयन करना होगा। परीक्षा के आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखना होगा।

Shab-e-Barat Special: शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत


यह रहेगा शुल्क
सामान्य व ओबीसी के लिए 2600 रू.
एससी-एसटी के लिए 1300 रुपए
सामान्य वर्ग के लिए 1300 रुपए