1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर ने जड़ा तीमारदार को तमाचा

एमबीएस अस्पताल में डॉक्टर्स राउंड के दौरान तीमारदार व डॉक्टर में बहस इतनी बढ़ गई कि डॉक्टर ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ दिया|  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 18 May 2018, 12:34 PM IST

mbs hospital

आखिर ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर ने जड़ा तीमारदार को तमाचा

कोटा . एमबीएस अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में गुरुवार दोपहर डॉक्टर्स राउंड के दौरान तीमारदार व डॉक्टर में बाहर जाने को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि डॉक्टर ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में विभागाध्यक्ष की समझाइश पर मामला शांत हुआ।

Read More: विश्व में मेडिकल और इंजीनियरिंग में धाक ज़माने के बाद अब ब्यूटी में छाया कोटा ....


महिला मेडिकल वार्ड में विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ती शर्मा व अन्य रेजीडेंट व सीनियर डॉक्टर्स राउंड कर रहे थे। अस्पताल कर्मी एक नर्स ने भर्ती मरीज शकुरन के तीमारदारों को बाहर जाने के लिए कहा तो वे अपशब्द कहने लगे, इस पर कई चिकित्सकों ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों पक्ष में बहस हो गई।

मामला बढ़ा तो डॉ. ज्ञान सिंह चौधरी ने तीमारदार लाडपुरा निवासी इरफान को तमाचा जड़ दिया। उसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन इस मामले की शिकायत लेकर अधीक्षक के पास गए, वहां से उन्हें विभागाध्यक्ष शर्मा के पास भेज दिया गया।

Read More: सालों बाद बदल गयी अस्पताल की सूरत, मिलेगा सवा लाख लोगों को लाभ

डॉ. शर्मा ने तीमारदार व डॉक्टर्स को बुलाया और समझाइश की। उसके बाद परिजनों द्वारा शिकायत नहीं दी गई। परिजनों का कहना है कि बाद में चिकित्सक ने माफी मांग ली और मामला शांत हो गया।

Read More:यदि आप है ताप घात से पीड़ित तो भूल कर भी मत जाइएगा इस अस्पताल में ....


राउंड के दौरान परिजनों को कई बार बोलने के बावजूद बाहर नहीं जा रहे थे। ऐसे में ट्रेनिंग पर आए डॉक्टर की परिजन से बहस हो गई। इस बीच उन्होंने हल्के हाथ से मरीज को एक लगा दी लेकिन बाद में मामला निपट गया।
-डॉ. दीप्ति शर्मा, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग

मामला आया था लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी। उन्होंने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
-डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक