8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न मिले डॉक्टर और न मिला इलाज, भटकते मरीजों को मिली तो सिर्फ तारीख

कोटा. सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल के तीसरे दिन अब चिकित्सा सेवाएं बिगडऩे लगी है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Nov 08, 2017

Patients Crowd

कोटा .

सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल के तीसरे दिन अब चिकित्सा सेवाएं बिगडऩे लगी है। ग्रामीण क्षेत्र से मरीज कोटा रेफर होकर आ रहे हैं जिस कारण यहां अतिरिक्त भार बढता जा रहा है। वहीं दो घंटे की रेजीडेंट की पेन डाउन हड़ताल ने व्यवस्थाओं को और अधिक बिगाड दिया। सुबह जैसे ही अस्पताल खुला तो कुछ ही देर में लाइने लग गई। रेजीडेंट के नहीं आने से सीनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी में कमान संभाली।

एमबीएस में डॉ. दीप्ति शर्मा ने रोगियों को देखा वहीं जेके लोन में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर के गुलाटी ने दो घंटे तक रोगियों का उपचार किया। यही हाल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी रहा जहां सीनियर डॉक्टर्स ने मरीजों का उपचार किया। हड़ताल का असर अस्पतालों में साफ दिखाई दिया। मरीज इधर से उधर भटकते रहे वहीं कई रोगियों को कुछ दिन बाद आने की तारीख दे दी गई।

Read More: सरकार व चिकित्सकों के विवाद की भेंट चढे़ मासूम बच्चे, 48 घंटों में 5 की मौत


वार्ड से ओपीडी में दिखाने आए मरीज

रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल का असर इनडोर में भर्ती रोगियों पर दिखाई दिया। वार्ड में भर्ती रोगियों को देखने डॉक्टर्स नहीं आए। रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से सीनियर डॉक्टर ओपीडी में आ गए और वार्ड में मरीज परेशान रहे। सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल से कनवास निवासी निहाल बाई (62) को कोटा रेफर कर दिया। वार्ड में डॉक्टर नहीं आए तो उन्हें व्हील चेयर पर आउटडोर में दिखाया गया।

इसके साथ ही ग्राम नरसिंह पुरा अटरू निवासी हीरालाल के दोनो पैर में फेक्चर है। जिन्हें बाद में आने की तारीख दे दी गई। जबकी उनका पूरा परिवार उन्हें डॉक्टर के बताए दिन पर ही लेकर आए थे। दीगोद निवासी रामकन्या बाई (65) का पैर मोटर साइकिल से गिरकर फेक्चर हो गया था, जिसे परिजन एक घंटे तक लेकर घूमते रहे।

Read More: कहने को तो कोटा का सबसे बड़ा अस्पताल लेकिन इलाज तो दूर पानी को भी तरस रहे मरीज

एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने संभाली कुन्हाड़ी पीएचसी

सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल का असर कुन्हाड़ी शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी दिखाई दिया। यहां आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. एलएन गुप्ता ने रोगियों का इलाज किया। लेकिन कई लोगों को पता चला की आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं तो वह बिना इलाज लिए ही चले गए। एक ही डॉक्टर के भरोसे पूरी पीएचसी को संभाला गया। वहीं बापू बस्ती पीएचसी पर मरीज कम होने पर सेवानिवृत डॉ. जिन्हें कॉन्ट्रेक्ट बेस पर लगा रखा है वह पीएचसी पर ताला लगाकर कुन्हाड़ी आ गए और रोगियों का इलाज किया।

Read More: OMG: हड़ताल पर गए चिकित्सकों ने ये क्या कर दिया की बन गई मिसाल

कल से रेजीडेंट भी जाएंगे हड़ताल पर

रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष डॉ. राजमल मीणा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा व आमजन के हित के लिए सरकार को कार्य करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने मरीजों के साथ डॉक्टर्स की भी नहीं सुन रही है। रेजीडेंट भी अपनी मांगों व सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल के समर्थन में आज दोपहर 2 बजे से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी डॉक्टर्स के साथ कोई कठोर कार्रवाई की गई तो प्रदेश के सभी चिकित्सक हड़ताल में शमिल हो जाएंगे।